Redmi A3 का जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS वेबसाइट से मिला संकेत

यह इस वर्ष मई में पेश किए गए Redmi A2 की जगह लेगा। Redmi A2 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G36 SoC दिया गया था

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 26 दिसंबर 2023 21:00 IST
ख़ास बातें
  • Redmi A2 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G36 SoC दिया गया था
  • BIS की वेबसाइट पर कंपनी का एक नया स्मार्टफोन दिखा है
  • Redmi ने इस सीरीज में नए स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है

यह इस वर्ष मई में पेश किए गए Redmi A2 की जगह लेगा

चाइनीज कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi का A3 जल्द भारत में लॉन्च हो सकता है। यह इस वर्ष मई में पेश किए गए Redmi A2 की जगह लेगा। Redmi A2 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Helio G36 SoC दिया गया था। Redmi ने इस सीरीज में नए स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी नहीं दी है। ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) की वेबसाइट पर एक नया स्मार्टफोन दिखा है और यह Redmi A3 हो सकता है। 

टिप्सटर TMKTECH ने BIS की वेबसाइट पर मौजूद इस स्मार्टफोन के स्क्रीनशॉट पोस्ट किए हैं। इसमें यह Redmi और Poco के ब्रांड के साथ दिख रहा है। इससे यह संकेत मिल रहा है कि Poco इसे अपने ब्रांड के साथ अलग रीजंस में Redmi A3 के रीब्रांडेड वर्जन के तौर पर लॉन्च कर सकती है। इससे पहले यह स्मार्टफोन कुछ अन्य वेबसाइट्स पर भी दिख चुका है। 

Redmi की Note 13 सीरीज को 4 जनवरी को देश में लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज को सितंबर में चीन में पेश किया गया था। इसमें Redmi Note 13 5G, Note 13 Pro 5G और Note 13 Pro+ 5G शामिल हैं। इनमें 6.67 इंच 1.5K फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले है। इस सीरीज के बेस और प्रो मॉडल की माइक्रोसाइट्स दिख चुकी हैं। Redmi Note 13 Pro+ की माइक्रोसाइट Flipkart पर लाइव हो गई है। इस स्मार्टफोन में 1.5K कर्व्ड स्क्रीन Corning Gorilla Victus प्रोटेक्शन के साथ होगी। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 7200 Ultra होगा। इसकी 200 मेगापिक्सल की रियर कैमरा यूनिट ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ होगी। ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर दावा किया गया था कि Redmi Note 13 सीरीज की इंटरनेशनल बिक्री 33 करोड़ यूनिट्स से पार हो चुकी है। 

हाल ही में टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया था कि Redmi Note 13 Pro का देश में 12 GB + 256 GB वेरिएंट के लिए प्राइस 32,999 रुपये होगा। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि यह स्मार्टफोन अन्य वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा या नहीं। पिछले एक दशक में Redmi के स्मार्टफोन्स की बिक्री एक अरब यूनिट्स पर पहुंच गई है। शाओमी ने Redmi की शुरुआत अफोर्डेबल प्राइसेज पर हाई क्वालिटी वाले स्मार्टफोन्स बेचने के लिए की थी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स लिस्ट
  2. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  3. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
  4. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  5. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pixel 11a Leak: गूगल के Pixel 11a में मिल सकती है 8GB रैम, 4,870 mAh बैटरी!
  2. Infinix Hot 70 Pro हुआ 2 डिस्प्ले, 6 रंगों के साथ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. 3500 रु सस्ता मिल रहा Realme का 8000mAh बैटरी वाला फोन! आई तगड़ी डील
  4. ISRO में गगनयान जैसे महत्वपूर्ण मिशन से जुड़े वैज्ञानिकों के लिए मुश्किल होगा इस्तीफा देना
  5. Asus का नया टैबलेट जल्द होगा भारत में लॉन्च, 9,000mAh की बैटरी
  6. Vivo X500 Ultra में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के तीन कैमरा
  7. iQOO Z11 Lite में मिलेगी 6,500mAh की बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  8. Samsung Music Studio 5, Music studio 7 स्पीकर भारत में लॉन्च, कीमत 24,900 रु. से शुरू
  9. Maple 1st Anniversary Sale: iPhone 16 Pro Max, 16 Pro, iPhone 15 सेल में Rs 40,999 से शुरू, जानें ऑफर्स की पूरी लिस्ट
  10. Oppo K15 के जल्द लॉन्च की तैयारी, MediaTek Dimensity 7360 Super होगा प्रोसेसर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.