Redmi A2 के 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की 20 जून से शुरू होगी बिक्री, 6,799 रुपये का प्राइस

डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर चलता है। इनमें 6.52 इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल) LCD स्क्रीन 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है

विज्ञापन
Written by Himani Jha, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 19 जून 2023 17:25 IST
ख़ास बातें
  • इसे Amazon, Mi.com और अन्य पार्टनर रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकेगा
  • डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर चलता है
  • इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक QVGA कैमरा है

इसकी 5,000 mAh की बैटरी 10 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Redmi ने पिछले महीने Redmi A2 को Redmi A2+ के साथ लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन के 2 GB RAM + 32 GB स्टोरेज वेरिएंट की बिक्री शुरू हो चुकी है। इसे Amazon, Mi.com और अन्य पार्टनर रिटेल स्टोर्स के जरिए खरीदा जा सकता है। इसके 2 GB RAM + 64 GB स्टोरेज वेरिएंट की बिक्री 20 जून से शुरू की जाएगी। 

इसमें 6.52 इंच HD+ LCD डिस्प्ले 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें MediaTek Helio G36 5G चिपसेट 4 GB तक RAM के साथ दिया गया है। इसका प्राइस 6,799 रुपये है। इसे ब्लैक, लाइट ग्रीन और लाइट ब्लू कलर्स में खरीदा जा सकेगा। बजट स्मार्टफोन्स में यह एक अच्छा विकल्प हो सकता है। 

Redmi A2 के स्पेसिफिकेशंस

डुअल सिम वाला यह  स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर चलता है। इनमें 6.52 इंच HD+ (1,600 x 720 पिक्सल) LCD स्क्रीन 120 Hz के टच सैंपलिंग रेट के साथ है। इसमें में MediaTek Helio G36 SoC और 4 GB तक का RAM दिया गया है। वर्चुअल RAM के साथ उपलब्ध मेमोरी को 7 GB तक बढ़ाया जा सकता है। इनमें AI के सपोर्ट वाली डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इस स्मार्टफोन में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और एक QVGA कैमरा है। सेल्फी और वीडियो चैप के लिए फ्रंट पर 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें 64 GB की स्टोरेज है जिसे माइक्रोSD कार्ड के इस्तेमाल से 512 GB तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी के लिए इनमें Wi-Fi, ब्लूटूथ और 3.5 mm हेडफोन जैक मिलता है।  
Advertisement

Redmi A2+ में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 10 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। पिछले सप्ताह कंपनी ने Redmi 12 स्‍मार्टफोन को थाईलैंड में लॉन्च किया था। इस स्मार्टफोन में फुल एचडी प्‍लस रिजॉल्यूशन के साथ एक बड़ा डिस्‍प्‍ले, साइड-माउंटेड फ‍िंगरप्रिंट सेंसर, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप हैं। इसका मेन सेंसर 50 मेगापिक्‍सल का है। इसके अलावा 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रा वाइड लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में 4जी एलटीई, वाईफाई, ब्लूटूथ, एनएफसी, एक यूएसबी-सी पोर्ट और एक 3.5mm जैक शामिल हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Battery, Redmi, Market, Processor, Colors, Amazon, Sensor, Video, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  2. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  5. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  6. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  7. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  8. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  9. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  10. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.