Redmi 7 स्मार्टफोन 18 मार्च को होगा लॉन्च

Redmi 7 को चीनी मार्केट में 18 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। शाओमी इसी दिन घरेलू मार्केट में Redmi Note 7 Pro को उतारेगी। सोमवार को Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने इसकी पुष्टि की।

Redmi 7 स्मार्टफोन 18 मार्च को होगा लॉन्च

Photo Credit: Weibo/ Lu Weibing

ख़ास बातें
  • Redmi Note 7 Pro के चीनी वेरिएंट के साथ उतारा जाएगा
  • Redmi 7 की झलक चीनी रेगुलेटर वेबसाइट TENAA पर मिली थी
  • 6.26 इंच की एचडी+ (720x1520 पिक्सल) स्क्रीन होगी रेडमी 7 में
विज्ञापन
Redmi 7 को चीनी मार्केट में 18 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। शाओमी इसी दिन घरेलू मार्केट में Redmi Note 7 Pro को उतारेगी। सोमवार को Redmi के जनरल मैनेजर लू विबिंग ने इसकी पुष्टि की। विबिंग ने चीनी सोशल मीडिया साइट Weibo पर एक तस्वीर पोस्ट की है जिससे Redmi 7 का डिज़ाइन सार्वजनिक हो गया है। फोन में वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले होगा और यह ग्रेडिएंट कलर्स में आएगा। गौर करने वाली बात है कि रेडमी 7 हैंडसेट बीते साल लॉन्च किए गए Redmi 6 का अपग्रेड है। Xiaomi ने इस फोन के साथ Redmi 6A और Redmi 6 Pro को भी पेश किया है।

विबिंग के पोस्ट से पुष्टि हो गई है कि Redmi 7 को 18 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। इस फोन को Redmi Note 7 Pro के चीनी वेरिएंट के साथ ही उतारा जाएगा।

लॉन्च तारीख का खुलासा करने के साथ विबिंग ने एक तस्वीर साझा की है जिसमें रेडमी 7 अलग-अलग तरफ से नज़र आ रहा है। पुष्टि हुई है कि इसमें वाटरड्रॉप स्टाइल डिस्प्ले नॉच है। इस फोन में ग्रेडिएंट फिनिश वाला बैक पैनल होगा। यहीं पर फिंगरप्रिंट सेंसर और डुअल रियर कैमरा सेटअप के लिए भी जगह होगी।

हाल ही में Xiaomi Redmi 7 की झलक चीनी रेगुलेटर वेबसाइट TENAA पर मिली थी। यहां पर शाओमी के इस फोन को M1810F6LE मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया था।

टीना लिस्टिंग के मुताबिक, Redmi 7 ब्लैक, ब्लू, ग्रे, ग्रीन, पिंक, पर्पल, रेड और व्हाइट रंग में आएगा। फोन में 1.8 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 2 जीबी/ 3 जीबी/ 4 जीबी रैम होंगे। इनबिल्ट स्टोरेज के भी तीन विकल्प होंगे- 16 जीबी/ 32 जीबी/ 64 जीबी। इसके अलावा माइक्रोएसडी कार्ड के लिए भी सपोर्ट होगा। लिस्टिंग से पता चला है कि शाओमी रेडमी 7 डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आएगा। पिछले हिस्से पर एक सेंसर 12 मेगापिक्सल का होगा और दूसरा 8 मेगापिक्सल का।

फोन में 6.26 इंच की एचडी+ (720x1520 पिक्सल) स्क्रीन होगी। 3,900 एमएएच की बैटरी फोन में जान फूंकने का काम करेगी। यह एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित मीयूआई के साथ आएगा। फोन का डाइमेंशन 158.65x76.43x8.47 मिलीमीटर और वज़न 180 ग्राम होने का दावा है। इसके अलावा Redmi 7 एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, फिंगरप्रिंट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर के साथ आएगा।

Xiaomi के सीईओ ली जून ने हाल ही में वीबो पर खुलासा किया था कि Redmi 7 हैंडसेट 3.5 एमएम हेडफोन जैक, इंफ्रारेड ब्लास्टर और बड़ी बैटरी के साथ आएगा। कई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रेडमी 7 की शुरुआती कीमत 900 चीनी युआन (करीब 9,300 रुपये) होगी।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Great battery life
  • Very good value for money
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera performance
  • Lots of ads in MIUI
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  2. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  5. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  6. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  7. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  8. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  9. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  10. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »