OpenAI के सीईओ Sam Altman ने बताया है कि भारत में यूजर्स ChatGPT Images 2.0 से अब तक 1 अरब से ज्यादा AI तस्वीरें बना चुके हैं।
Photo Credit: OpenAI
OpenAI के सीईओ Sam Altman ने खुलासा किया है कि भारत में यूजर्स ChatGPT Images 2.0 का इस्तेमाल करके अब तक 1 अरब से ज्यादा AI इमेज बना चुके हैं। Altman ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा कि “ChatGPT Images 2.0 को भारत में काफी पसंद किया जा रहा है”। यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब हाल ही में OpenAI ने भारत को ChatGPT Images 2.0 का सबसे बड़ा ग्लोबल मार्केट बताया था।
OpenAI ने ChatGPT Images 2.0 को इसी साल अप्रैल में लॉन्च किया था। कंपनी के मुताबिक यह उसके पुराने AI इमेज जनरेशन सिस्टम का अपग्रेडेड वर्जन है, जिसे ज्यादा जटिल इमेज टास्क और बेहतर विजुअल क्वालिटी के लिए तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि नया मॉडल पहले के मुकाबले यूजर प्रॉम्प्ट और अलग-अलग विजुअल स्टाइल्स को ज्यादा बेहतर तरीके से समझ सकता है।
OpenAI के मुताबिक भारत में यूजर्स इस टूल का इस्तेमाल सिर्फ सामान्य AI फोटो बनाने के लिए नहीं कर रहे हैं। कंपनी ने बताया कि कई यूजर्स खुद को एनीमे कैरेक्टर, फिल्मी पोस्टर, फेक न्यूजपेपर सेलिब्रिटी, टैरो कार्ड, सिनेमैटिक हार्टब्रेक एडिट्स और फैशन मूड बोर्ड जैसी अलग-अलग क्रिएटिव स्टाइल्स में बदल रहे हैं।
ChatGPT Images 2.0 💚 India.
— Sam Altman (@sama) May 18, 2026
Already more than 1 billion images created there; awesome to see.
कंपनी का कहना है कि यह ट्रेंड दिखाता है कि भारतीय इंटरनेट यूजर्स सोशल मीडिया कल्चर, मीम्स और एस्थेटिक कंटेंट को एआई टूल्स के साथ तेजी से जोड़ रहे हैं। OpenAI के मुताबिक नया मॉडल पुराने एआई इमेज टूल्स की तुलना में ज्यादा सटीक रिजल्ट देता है और यूजर्स की जरूरत के हिसाब से ज्यादा उपयोगी इमेज तैयार कर सकता है।
ChatGPT Images 2.0 में हिंदी और बंगाली जैसी नॉन-लैटिन भाषाओं के लिए भी बेहतर सपोर्ट दिया गया है। कंपनी के मुताबिक नया मॉडल इन भाषाओं में टेक्स्ट और विजुअल्स को पहले से ज्यादा सही तरीके से रेंडर कर सकता है।
OpenAI ने इसमें "thinking capabilities" नाम का नया फीचर भी जोड़ा है। कंपनी के मुताबिक अगर यूजर ChatGPT में थिंकिंग मॉडल चुनता है, तो सिस्टम रियल टाइम जानकारी के लिए वेब सर्च कर सकता है, एक ही प्रॉम्प्ट से कई इमेज वेरिएशन्स बना सकता है और रिजल्ट जनरेट करने से पहले अपने आउटपुट को दोबारा जांच भी सकता है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर