• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Redmi 7 को सॉफ्टवेयर अपेडट के ज़रिए मिला फरवरी 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

Redmi 7 को सॉफ्टवेयर अपेडट के ज़रिए मिला फरवरी 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

रेडमी 7 अपडेट को अच्छे वाई-फाई कनेक्शन और फोन को चार्ज करने के दौरान इंस्टॉल करें।

Redmi 7 को सॉफ्टवेयर अपेडट के ज़रिए मिला फरवरी 2020 का एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच

Redmi 7 के इस अपडेट का चेंजलॉग बड़ा नहीं

ख़ास बातें
  • Redmi 7 के इस अपडेट का साइज़ 608 एमबी है
  • रेडमी 7 के इस लेटेस्ट अपडेट को चार्जिंग के दौरान करें इंस्टॉल
  • रेडमी 7 तीन कलर वेरिएंट में है उपलब्ध
विज्ञापन
Redmi 7 को भारत में MIUI अपडेट मिलने की खबर है और यह फरवरी 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से साथ आया है। इस लेटेस्ट अपडेट का फर्मवेयर अपडेट वर्ज़न MIUI 11.0.5.0.PFLINXm है। इस अपडेट का साइज़ 608 एमबी है। भारतीय यूज़र्स इस अपडेट को मैनुअली सेटिंग्स और सिस्टम अपडेट में जाकर चेक कर सकते हैं। यह अपडेट MIUI ऐप वॉल्ट में नया म्यूज़िक कार्ड भी लेकर आया है। Redmi 7 यूज़र्स द्वारा साझा किए स्क्रीनशॉट्स से प्रतीत होता है कि चेंजलॉग बहुत ही छोटा है।

यूज़र्स की मानें तो Redmi 7 के लिए यह अपडेट ओवर-द-एयर रोलआउट किया गया है। यह अपडेट फरवरी 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच लेकर आया है। ऐसे में हम हर रेडमी 7 यूज़र्स को अपडेट का नोटिफिकेशन मिलते ही उसे इंस्टॉल करने का सलाह देंगे। अगर आपको अब तक नोटिफिकेशन नहीं मिला है, तो आप इसे सेटिंग्स में जाकर मैनुअली चेक कर सकते हैं। यूज़र्स ने मी फोरम पर स्क्रीनशॉट्स साझा किए हैं और जानकारी दी कि उन्हें उनके रेडमी 7 फोन में अपडेट मिल गई है। इस अपडेट का वर्ज़न नंबर है MIUI 11.0.5.0.PFLINXM।

इस अपडेट का साइज़ बड़ा नहीं है, फिर भी यूज़र्स को सलाह है कि रेडमी 7 अपडेट को अच्छे वाई-फाई कनेक्शन और फोन को चार्ज करने के दौरान इंस्टॉल करें। Xiaomi की ओर से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। ऐसे में हमने उन्हें संपर्क किया है।

याद दिला दें कि रेडमी 7 पिछले साल अप्रैल महीने में लॉन्च हुआ था। उस वक्त फोन के 2 जीबी + 16 जीबी वर्ज़न की कीमत 7,999 रुपये थी। वहीं, 3 जीबी + 32 जीबी वर्ज़न की कीमत 8,999 रुपये थी। हालांकि, अभी फोन के बेस वेरिएंट की कीमत 7,499 रुपये है और 3 जीबी रैम वेरिएंट की कीमत 7,999 रुपये हैं। कलर ऑप्शन की बात करें तो रेडमी 7 आपको इक्लिप्स ब्लैक, कॉमेट ब्लू और लूनर रेड कलर में मिलेगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good overall performance
  • Great battery life
  • Very good value for money
  • कमियां
  • Disappointing low-light camera performance
  • Lots of ads in MIUI
डिस्प्ले6.26 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9.0 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1520 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Redmi 7, Redmi 7 Update, MIUI 11, Xiaomi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  2. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  3. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  4. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  5. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  6. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  7. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  8. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  9. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  10. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »