Redmi 15C 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल डुअल रियर AI कैमरा

इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच डिस्प्ले 120 Hz के एडैप्टिव सिंक स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसे आई कम्फर्ट के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 दिसंबर 2025 22:34 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर AI कैमरा यूनिट दी जाएगी
  • यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलेगा
  • इस स्मार्टफोन को आई कम्फर्ट के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है

बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Redmi का नया स्मार्टफोन 3 दिसंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इस स्मार्टफोन के प्रमुख स्पेसिफिकेशंस की जानकारी दी है। Redmi 15C 5G में 6,000 mAh की बैटरी दी जाएगी। कंपनी का दावा है कि इसकी बैटरी 106 घंटे से अधिक का म्यूजिक प्लेबैक और 23 घंटे से अधिक का YouTube वीडियो प्लेबैक उपलब्ध करा सकती है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच डिस्प्ले 120 Hz के एडैप्टिव सिंक स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसे आई कम्फर्ट के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलेगा। 

ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon पर Redmi 15C 5G के लिए बनाई गई माइक्रोसाइट से इसमें 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर AI कैमरा यूनिट होने की जानकारी मिली है। इस स्मार्टफोन में स्क्वेयर कैमरा मॉड्यूल है। Redmi 15C 5G के लिए Moonlight Blue, Dusk Purple और Midnight Black कलर्स के विकल्प होंगे। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 का इस्तेमाल किया जाएगा। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2 पर चलेगा। 

Advertisement

इस स्मार्टफोन में Circle to Search जैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े फीचर्स दिए जाएंगे। हाल ही में एक टिप्सटर ने Redmi 15C 5G के प्राइसेज को लीक किया था। इस स्मार्टफोन के 4 GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट का प्राइस 12,499 रुपये, 6 GB + 128 GB का 13,999 रुपये और 8 + 128 GB वेरिएंट का 14,999 रुपये का हो सकता है। Redmi 15C 5G में 6.9 इंच डिस्प्ले 120 Hz के एडैप्टिव सिंक स्क्रीन रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसे आई कम्फर्ट के लिए TUV Rheinland सर्टिफिकेशन मिला है। 

हाल ही में Redmi 15C 5G को पोलैंड में पेश किया गया था। भारत में लॉन्च होने वाले इसके वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस इसके इंटरनेशनल मॉडल के लगभग समान हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जा सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए साइड पर फिंगरप्रिंट सेंसर हो सकता है। स्मार्टफोन्स के मिड-सेगमेंट में Xiaomi के सब-ब्रांड Redmi की बिक्री बढ़ी है। Redmi K90 Ultra भी जल्द लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी हो सकती है। 

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 6300

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  2. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  3. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  4. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
  2. पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया
  3. Oppo ने 7000mAh बैटरी के साथ K14 Lite किया पेश, कम दामों में भी दमदार फीचर्स से लैस, जानें फीचर्स
  4. Samsung Galaxy A18 हुआ 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  5. Flipkart Big Billion Days 2026 होगी 8 अक्टूबर से शुरू, बैंक ऑफर्स में भारी बचत
  6. 6000mAh बैटरी वाला Samsung Galaxy A08 लॉन्च, इस बजट फोन में 6 साल तक मिलेंगे सॉफ्टवेयर अपडेट्स
  7. Mivi One 5G स्मार्टफोन की कीमत से जुड़ा बड़ा खुलासा, जानें भारत में कितना होगा दाम
  8. ₹2 हजार से ज्यादा UPI पेमेंट करने से पहले जान लें ये बात, जानें ₹2 हजार से ज्यादा की पेमेंट पर कितना लगेगा चार्ज
  9. Realme 15 Pro के 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर बड़ा डिस्काउंट, यहां मिल रही है डील
  10. एक जगह मिलेंगे दुनिया भर के 1000+ Live TV चैनल, फ्री में ऐसे देखें मोबाइल और लैपटॉप पर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.