Redmi 14C 5G या POCO M7 Pro 5G? कौन सा फोन है Rs 15 हजार के सेग्मेंट में बेस्ट?

दोनों ही फोन 15 हजार रुपये के भीतर आते हैं।

Redmi 14C 5G या POCO M7 Pro 5G? कौन सा फोन है Rs 15 हजार के सेग्मेंट में बेस्ट?

Redmi 14C 5G और POCO M7 Pro 5G, दोनों में 50MP मेन कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Redmi 14C 5G उन यूजर्स के लिए है जो ज्यादा वैल्यू फॉर मनी चाहते हैं।
  • दोनों ही फोन 15 हजार रुपये के भीतर आते हैं।
  • बजट थोड़ा ज्यादा है तो पोको फोन की तरफ भी जा सकते हैं।
विज्ञापन
Redmi 14C 5G को भारत में एक पॉपुलर अफॉर्डेबल 5G फोन के तौर पर जाना जाता है जिसे कंपनी का टॉप सैलिंग फोन कहा जाता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। लेकिन अब इस फोन को एक और डिवाइस से टक्कर मिल रही है जो कि POCO M7 Pro 5G के नाम से मार्केट में मौजूद है। दोनों ही फोन 15 हजार रुपये के भीतर आते हैं। लेकिन दोनों में कौन सा है बेस्ट? आइए जानते हैं। 

Redmi 14C 5G vs POCO M7 Pro 5G Price
Redmi 14C 5G फोन 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज के लिए 9,999 रुपये से शुरू होता है। 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के लिए फोन 11,999 रुपये में आता है। POCO M7 Pro 5G फोन 6 जीबी रैम, 128 जीबी स्टोरेज के लिए 14,999 रुपये से शुरू होता है। 

Redmi 14C 5G vs POCO M7 Pro 5G: Design, Display 
Redmi 14C 5G में 6.88-inch IPS LCD डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन के साथ आता है। फोन में 120Hz का रिफ्रेश रेट दिया गया है। इसमें 600 निट्स की पीक ब्राइटनेस है। फोन में डुअल टोन बैक डिजाइन और सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल दिया गया है। इसमें IP52 रेटिंग है और फोन की मोटाई 8.2mm है। 

POCO M7 Pro 5G में 6.67-inch GOLED डिस्प्ले FHD+ रिजॉल्यूशन के साथ दिया गया है। इसमें 120Hz का एडेप्टिव रिफ्रेश रेट दिया गया है। फोन में 2100 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है। यह Gorilla Glass 5 की सेफ्टी के साथ आता है। IP64 रेटिंग से यह लैस है। फोन की मोटाई 7.9mm है। 

POCO M7 Pro 5G यहां बेहतर साबित होता है क्योंकि फोन पतला भी है और हल्का भी। वहीं Redmi 14C में ग्लास बिल्ड मिल जाता है जिससे फोन प्रीमियम लगता है। 

Redmi 14C 5G vs POCO M7 Pro 5G: Performance
Redmi 14C 5G में Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिप लगी है। यह 4nm प्रोसेस पर बना है। फोन में वर्चुअल रैम का सपोर्ट भी है। POCO M7 Pro में MediaTek Dimensity 7025 Ultra SoC है जो 6nm प्रोसेस पर बना है। फोन में वर्चुअल रैम का सपोर्ट है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार POCO M7 Pro 5G में बेहतर परफॉर्मेंस कोर लगे हैं। वहीं रेडमी फोन में 4nm चिप ज्यादा एफिशिएंसी देता है। 

Redmi 14C 5G vs POCO M7 Pro 5G: Cameras
Redmi 14C 5G में 50MP डुअल कैमरा है। साथ में LED फ्लैश है। फोन में सेल्फी के लिए 8MP कैमरा है। POCO M7 Pro 5G में भी 50MP डुअल कैमरा दिया गया है। सेल्फी के लिए फोन में 20MP का कैमरा मिल जाता है। POCO M7 Pro 5G यहां कैमरा के मामले में थोड़ा आगे निकल जाता है। 

Redmi 14C 5G vs POCO M7 Pro 5G: Battery 
Redmi 14C 5G में 5,160mAh की बैटरी है जिसमें 18W फास्ट चार्जिंग मिलती है। कंपनी फोन के साथ 33W फास्ट चार्जर भी देती है।  POCO M7 Pro 5G में 5,110mAh की बैटरी है जिसके साथ 45W HyperCharge फास्ट चार्जिंग फीचर मिल जाता है। कंपनी फोन के साथ 45W फास्ट चार्जर देती है। पोको फोन यहां फास्ट चार्जिंग में बाजी मार ले जाता है। 

कुल मिलाकर कहें तो Redmi 14C 5G उन यूजर्स के लिए है जो ज्यादा वैल्यू फॉर मनी चाहते हैं। यह पोको फोन से सस्ता है और प्रीमियम बिल्ड के साथ आता है। वहीं, अगर आपका बजट थोड़ा ज्यादा है तो पोको फोन की तरफ भी जा सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  2. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  3. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  4. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  5. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  6. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  7. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  8. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  9. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  10. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »