64MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ Red Magic 6R लॉन्च, जानें कीमत

Red Magic 6R की कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,100 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें आपको 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। इसके अलावा, इसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसकी कीमत CNY 3,299 (लगभग 37,500 रुपये) है।

64MP कैमरा और स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर के साथ Red Magic 6R लॉन्च, जानें कीमत

Red Magic 6R की सेल 1 जून से शुरू होगी

ख़ास बातें
  • Red Magic 6R की प्री-बुकिंग चीन में शुरू हो चुकी है
  • फोन में मिलेगा यैलो लिमिटेड एडिशन भी
  • रेड मैजिक 6आर फोन की बैटरी 4,200 एमएएच की है
विज्ञापन
Red Magic 6R को ZTE के स्वामित्व वाले ब्रांड Nubia द्वारा लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन के तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। यह नया मॉडल मौजूदा Red Magic 6 का अपग्रेड वर्ज़न है, जिसे मार्च में Red Magic 6 Pro के साथ लॉन्च किया गया था। रेड मैजिक 6आर मल्टी-डायमेंशनल कूलिंग सिस्टम के साथ आता है, जिसमें ग्राफीन, वीसी लिक्विड कूलिंग और थर्मल जेल शामिल हैं... जो कि लंबे समय तक स्मूथ गेमिंग अनुभव प्रदान करते हैं। इसके अलावा, यह स्मार्टफोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी रैम और अधिकतम 256 जीबी स्टोरेज मौजूद है। इसके अलावा, इसमें एन्हैंस्ड गेमिंग एक्सपीरियंस देने के लिए शॉल्डर ट्रिगर्स दिए गए हैं।
 

Red Magic 6R price, availability

Red Magic 6R की कीमत CNY 2,999 (लगभग 34,100 रुपये) से शुरू होती है, जिसमें आपको 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल मिलता है। इसके अलावा, इसमें 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मौजूद है, जिसकी कीमत CNY 3,299 (लगभग 37,500 रुपये) है। वहीं, फोन के 12 जीबी + 128 जीबी कॉन्फिग्रेशन की कीमत CNY 3,599 (लगभग 40,900 रुपये) है। इसके अलावा फोन का टॉप-एंड मॉडल भी है जिसमें 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत CNY 3,899 (लगभग 44,400 रुपये) है। यह फोन दो कलर ऑप्शन में आता है, जिसमें आपको फैंटम ब्लैक और स्टीमर सिल्वर कलर ऑप्शन मिलता है। कंपनी ने फोन के यैलो लिमिटेड एडिशन के लिए Tencent Games के साथ साझेदारी की है।

इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग चीन में शुरू कर दी गई है, जबकि इसकी सेल 1 जून से शुरू होगी। Nubia ने पिलहाल रेड मैजिक 6आर फोन की अंतरराष्ट्रीय उपलब्धता संबंधी जानकारी प्रदान नहीं की है।
 

Red Magic 6R specifications

रेड मैजिक 6आर फोन एंड्रॉयड 11 आधारित RedMagic OS 4.0 पर काम करता है। इसमें 6.67 इंच फुल-एचडी+ (1,080x2,400 पिक्सल) डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 144 हर्ट्ज़, टच सैम्पलिंग रेट 360 हर्ट्ज़ और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो है। इसके अलावा, रेड मैजिक 6आर फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ 12 जीबी LPDDR5 रैम मौजूद है।

फोटोग्राफी के लिए रेड मैजिक 6आर में क्वाड रियर कैमरा सेटअप मौजूद है, जिसमें 64 मेगापिक्सल का Sony IMX682 प्राइमरी कैमरा है। 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा अल्ट्रा-वाइड लेंस, 5 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मौजूद है। सेल्फी व वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

रेड मैजिक 6आर में 128 जीबी और 256 जीबी UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है। कनेक्टिविटी विकल्प की बात करें, तो इसमें 5जी, 4जी एलटीई, ब्लूटूथ,  जीपीएस/ए-जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल है। सेंसर में एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैग्नेटोमीटर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर मौजूद हैं। इसके अलावा, फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

नुबिया ने इसमें 400Hz टच सैम्पलिंग रेट के साथ टच सपोर्टेड शोल्डर ट्रिगर दिए हैं। इसके साथ इसमें DTS:X Ultra audio सपोर्ट भी मौजूद है।

Red Magic 6R फोन की बैटरी 4,200 एमएएच की है, जिसके साथ 55 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। Red Magic 6 फोन में 5,050 एमएएच की बैटरी दी गई थी, जिसके साथ 66 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद था। इस फोन का डायमेंशन 163.04x75.34x7.8mm और भार 186 ग्राम है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  10. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »