Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट

Red Magic 12 Pro+ में Qualcomm का नया चिपसेट दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन उन गेमर्स के लिए है जो बिना रुकावट के पावर और बेहतर एक्सपीरिएंस चाहते हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 सितंबर 2026 22:29 IST
ख़ास बातें
  • Red Magic 12 Pro+ में Qualcomm का नया चिपसेट दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए डुअल-कूलिंग सेटअप हो सकता है
  • अगले महीने Red Magic 12 Pro+ को लॉन्च किया जाएगा

पिछले वर्ष नवंबर में इंटरनेशनल मार्केट में Red Magic 11 Pro को लॉन्च किया गया था

चाइनीज डिवाइसेज मेकर Nubia Technology के गेमिंग पर फोकस्ड सब-ब्रांड Red Magic का नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जाएगा। Red Magic 12 Pro+ में Qualcomm का नया चिपसेट दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन उन गेमर्स के लिए है जो बिना रुकावट के पावर और बेहतर एक्सपीरिएंस चाहते हैं। 

हाल ही में Qualcomm ने Snapdragon 8 Elite Gen 6 और Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 की घोषणा की है। Red Magic ने बताया है कि Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 का इस्तेमाल करने वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में Red Magic 12 Pro+ शामिल होगा। Nubia Technology के प्रेसिडेंट, Ni Fei ने कहा है कि इस चिपसेट की स्पीड, एनर्जी एफिशिएंसी और एडवांस्ड फीचर्स लंबे सेशंस के दौरान बेहतर गेमप्ले और फास्ट रिस्पॉन्स मिलेगा। 

Advertisement

अगले महीने Red Magic 12 Pro+ को लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन में नैरो बेजेल्स हो सकते हैं। Red Magic Gaming Phones के जनरल मैनेजर, Jiang Chao ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन का डिजाइन लंबे सेशंस के दौरान हेवी लोड से निपटने और कूलिंग बरकरार रखने के लिए बनाया गया है। Red Magic 12 Pro+ के स्पेसिफिकेशंस के बारे में अधिक जानकारी नहीं मिली है। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए डुअल-कूलिंग सेटअप हो सकता है। पिछले वर्ष नवंबर में इंटरनेशनल मार्केट में Red Magic 11 Pro को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन में 6.85 इंच BOE X10 फुल HD+ (1,216 × 2,688 पिक्सल्स) डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,800 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। Red Magic 11 Pro में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट दिया गया है। 

इस स्मार्टफोन में हीट को कम रखने के लिए AquaCore Cooling सिस्टम है। Red Magic 11 Pro की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए 3D फिंगरप्रिेंट सेंसर है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, Wi-Fi, NFC और USB Type-C पोर्ट के विकल्प हैं। Red Magic 11 Pro की 7,500 mAh की बैटरी 80 W फास्ट चार्जिंग और 80 W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹30 हजार में Samsung का प्रीमियम फोन चाहिए? Amazon Sale में चेक करें Galaxy A56 5G की ये डील
  2. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  4. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  8. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  9. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  10. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.