Realme X मिलेगा फ्लिपकार्ट पर, लॉन्च से पहले टीज़र ज़ारी

फ्लिपकार्ट ऐप पर रियलमी मोबाइल्स ने भारतीय मार्केट में Realme X को भारतीय मार्केट में लाए जाने का टीज़र ज़ारी किया है। साफ है कि यह फोन इस ई-कॉमर्स साइट पर ही मिलेगा।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 9 जुलाई 2019 12:41 IST
ख़ास बातें
  • Realme X एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलता है
  • रियलमी एक्स दो रियर कैमरों के साथ आता है
  • 3,765 एमएएच की बैटरी से लैस है रियलमी एक्स

Realme X की भिड़ंत रेडमी के20 से होगी

Realme X फोन को भारत में 15 जुलाई को लॉन्च किया जाना है। अब इस फोन का टीज़र Flipkart पर लाइव हो गया है। यह इशारा है कि रियलमी का यह फोन ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ही मिलेगा। टीज़र्स को फ्लिपकार्ट ऐप पर लाइव किया गया है। Realme ने इस पेज पर #RealVoiceofIndia के रिजल्ट जारी किए हैं। इस पेज पर बताया गया है कि 59 प्रतिशत यूज़र बिना नॉच वाला फुल-स्क्रीन डिस्प्ले, 66 प्रतिशत यूज़र सुपरफास्ट चार्जिंग बैटरी, 62 प्रतिशत यूज़र पॉप-अप कैमरा और करीब 81 प्रतिशत यूज़र बेहतरीन कैमरा चाहते हैं। रियलमी के सीईओ माधव शेठ ने पहले ही बताया था कि रियलमी एक्स के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स चीनी वेरिएंट से थोड़े अलग होंगे। लेकिन इनके बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है।

फ्लिपकार्ट ऐप पर रियलमी मोबाइल्स ने भारतीय मार्केट में रियलमी एक्स को भारतीय मार्केट में लाए जाने का टीज़र ज़ारी किया है। साफ है कि यह फोन इस ई-कॉमर्स साइट पर ही मिलेगा। इस फोन को रियलमी ई-स्टोर पर ही उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है। फ्लिपकार्ट लिस्टिंग में फुल-स्क्रीन डिस्प्ले, पॉप-अप कैमरे और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट का ज़िक्र है।

रियलमी एक्स का नया टीज़र फ्लिपकार्ट पर जारी



Realme X की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी 15 जुलाई को मिलेगी। लेकिन कीमत 18,000 रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। जैसा कि हमने आपको बताया, माधव शेठ ने पहले ही बताया था कि रियलमी एक्स के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स थोड़े अलग होंगे। चीनी वेरिएंट से यह किस तरह अलग होगा? इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया है। फोन के अनियन और गार्लिक फिनिश वेरिएंट को भी भारत में लॉन्च किया जाएगा।  कंपनी ने सोनी पिक्चर्स के साथ साझेदारी में Realme X Spider-Man: Far From Home Special Edition को लॉन्च किया था। इस वेरिएंट को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि स्पाइडर मैन एडिशन को भी भारत लाया जाएगा। माधव शेठ ने पहले ही बताया था कि प्रशंसकों के लिए इस फोन का स्पेशल वेरिएंट भी आने वाला है।
 

Realme X की भारत में कीमत (अनुमानित)

चीनी मार्केट में Realme X की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी + 64 जीबी वर्ज़न की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,400 रुपये) और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 1,799 चीनी युआन (करीब 18,500 रुपये) है। Realme X हैंडसेट व्हाइट और ब्लू रंग में आता है। दोनों ही कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश वाले हैं। Realme ने इस फोन के दो स्पेशल लिमिटेड एडिशन भी लॉन्च किए हैं। ये ऑनियन और गार्लिक फिनिश के साथ आते हैं व 8 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज से लैस हैं। स्पेशल एडिशन का दाम 1,899 चीनी युआन (करीब 19,500 रुपये) है।
Advertisement
 

Realme X स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Realme X एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। फोन 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तर रैम दिए गए हैं।

Realme X दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉ-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है।
Advertisement

फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं। डाइमेंशन 161.2x76.9x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • A bit too large for some hands
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3765 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  2. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  2. itel भारत में ला रही itel Zeno 300, फीचर्स में 6,000mAh बैटरी के साथ दो कैमरा!
  3. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  4. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  5. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  6. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  7. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  8. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  9. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  10. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.