Realme C100i ने आज भारत में दस्तक दे दी है, जिसमें 8 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।
Photo Credit: Realme
Realme C100i में 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।
Realme ने आज भारत में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Realme C100i लॉन्च कर दिया है जो कि 8 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा से लैस किया गया है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। इस फोन में 1.8 GHz ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MP1 GPU दिया गया है। आइए Realme C100i के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Realme C100i के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 है। यह फोन स्काइलाइन सिल्वर और मिडनाइट ब्लैक कलर में उपलब्ध है। यह फोन रियलमी की आधिकारिक साइट के साथ-साथ ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट, ऑनलाइन रिटेलर्स और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
Realme C100i में 6.8 इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1570 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 700 निट्स/900निट्स तक ब्राइटनेस है। डिस्प्ले Panda@MN228 ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। इस फोन में 1.8 GHz ऑक्टा-कोर UNISOC T7250 12nm प्रोसेसर के साथ Mali-G57 MP1 GPU दिया गया है। इस फोन में 4GB LPDDR4X RAM और 64GB UFS 2.2 स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी UI 6.0 पर काम करता है। इसमें अल्ट्रा-लीनियर बॉटम-पोर्टेड स्पीकर के साथ आता है। इस फोन में 6500mAh की बैटरी है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो C100i के रियर में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आता है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166.5 मिमी, चौड़ाई 78.2 मिमी, मोटाई 8.7 मिमी और वजन 210 ग्राम है। यह फोन धूल और स्प्लैश से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है, वहीं मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी के MIL-STD-810H के साथ आता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, ग्लोनास, 3.5mm ऑडियो जैक, QZSS और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Itel Muzik 450L फीचर फोन भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
MIVI One 5G में होगा 50MP कैमरा, कंपनी ने टीजर से किया खुलासा, जानें और क्या होगा खास
Redmi Note 17 Pro Max 5G vs iQOO Neo 10 vs OnePlus Nord 6: जानें ₹50K में कौन सा है बेस्ट?
पुलिस से छिप रहा था ड्रग डीलर, लेकिन वाई-फाई की छोटी सी गलती ने पकड़वाया