Realme X 15 जुलाई को होगा भारत में लॉन्च

Realme Mobiles ने ट्विटर पर ऐलान किया है कि भारत में Realme X को 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 जुलाई 2019 12:20 IST
ख़ास बातें
  • Realme X दो रियर कैमरों के साथ आता है
  • Realme X के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशन थोड़े अलग होंगे
  • रियलमी एक्स पहले ही चीनी मार्केट में हो चुका है लॉन्च

Realme X Spider-Man: Far From Home Special Edition भी होगा भारत में लॉन्च

Realme X को भारतीय मार्केट में 15 जुलाई को पेश किया जाएगा। कंपनी ने इसके साथ यह भी ऐलान किया है कि Realme X Spider-Man: Far From Home Special Edition को भी भारत में लॉन्च किया जाएगा। स्पाइडर मैन के प्रशंसकों के लिए बने कस्टम एडिशन वेरिएंट को चीनी मार्केट में पहले ही उतारा गया था। यह हैंडसेट स्पाइडर मैन ग्राफिक कवर के साथ आता है। Realme X के चीनी वेरिएंट के अहम स्पेसिफिकेशन की बात करें तो यह स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, 6.53 इंच फुल-एचडी+ डिस्प्ले और 3,765 एमएएच बैटरी के साथ आता है। भारत में लॉन्च होने वाले रियलमी एक्स के स्पेसिफिकेशन और फीचर्स थोड़े अगल होंगे।
 

Realme X की कीमत, उपलब्धता और फीचर्स

Realme Mobiles ने ट्विटर पर ऐलान किया है कि भारत में Realme X को 15 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने सोनी पिक्चर्स के साथ साझेदारी में Realme X Spider-Man: Far From Home Special Edition को लॉन्च किया था। इस वेरिएंट को चीन में लॉन्च किया जा चुका है। अब कंपनी ने यह भी पुष्टि की है कि स्पाइडर मैन एडिशन को भी भारत लाया जाएगा।

Realme X की कीमत और उपलब्धता के बारे में जानकारी 15 जुलाई को मिलेगी। पहले ही पता चल चुका है कि इस फोन की कीमत 18,000 रुपये के आसपास होगी। रियलमी मोबाइल्स के सीईओ माधव शेठ ने पहले बताया था कि रियलमी एक्स का भारतीय वेरिएंट अलग फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के साथ आ सकता है। लेकिन बदलाव के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। फोन के अनियन और गार्लिक फिनिश वेरिएंट को भी भारत में लॉन्च किया जाएगा। माधव शेठ ने यह भी बताया था कि भारत के लिए एक स्पेशल वेरिएंट भी लाया जाएगा। इसका खुलासा लॉन्च इवेंट में होगा।
 

Realme X की भारत में कीमत (अनुमानित)

चीनी मार्केट में Realme X की कीमत 1,499 चीनी युआन (करीब 15,400 रुपये) से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। इस फोन के 6 जीबी + 64 जीबी वर्ज़न की कीमत 1,599 चीनी युआन (करीब 16,400 रुपये) और 8 जीबी + 128 जीबी वेरिएंट का दाम 1,799 चीनी युआन (करीब 18,500 रुपये) है। Realme X हैंडसेट व्हाइट और ब्लू रंग में आता है। दोनों ही कलर वेरिएंट ग्रेडिएंट फिनिश वाले हैं। Realme ने इस फोन के दो स्पेशल लिमिटेड एडिशन भी लॉन्च किए हैं। ये ऑनियन और गार्लिक फिनिश के साथ आते हैं व 8 जीबी/ 128 जीबी स्टोरेज से लैस हैं। स्पेशल एडिशन का दाम 1,899 चीनी युआन (करीब 19,500 रुपये) है।
Advertisement
 

Realme X स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) Realme X एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। फोन 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तर रैम दिए गए हैं।

Realme X दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉ-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है।
Advertisement

फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।

स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं। डाइमेंशन 161.2x76.9x9.4 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • Bad
  • A bit too large for some hands
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.53 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

3765 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  2. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  3. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  4. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  5. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  6. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  7. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  9. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  10. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.