Realme X की बिक्री आज फिर, जानें ऑफर्स

Realme X Sale: रियलमी एक्स को आज बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। आइए अब आपको हैंडसेट की भारत में कीमत, ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।

Realme X की बिक्री आज फिर, जानें ऑफर्स

Realme X की बिक्री आज फिर Flipkart पर, जानें ऑफर्स

ख़ास बातें
  • 48 मेगापिक्सल के कैमरे से लैस है Realme X
  • 16 मेगापिक्सल का पॉप-अप सेल्फी कैमरा है रियलमी एक्स में
  • रियलमी एक्स की कीमत 16,999 रुपये से शुरू
विज्ञापन
Realme X को आज बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। रियलमी एक्स की बिक्री Flipkart और रियलमी के ऑनलाइन स्टोर पर होगी। रियलमी एक्स की अहम खासियतों की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर, पॉप-अप सेल्फी कैमरा, फोन के पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा शामिल है। अगर आप भी रियलमी एक्स खरीदने के इच्छुक हैं तो आइए अब आपको रियलमी एक्स की भारत में कीमत, ऑफर्स और इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में विस्तार से जानकारी मुहैया कराते हैं।
 

Realme X की भारत में कीमत, सेल का समय और ऑफर्स

रियलमी एक्स (रिव्यू) की कीमत 16,999 रुपये से शुरू होती है। यह दाम 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन के 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज मॉडल को 19,999 रुपये में बेचा जाएगा। रियलमी एक्स की बिक्री फ्लिपकार्ट और रियलमी ऑनलाइन स्टोर पर दोपहर 12 बजे होगी। रियलमी एक्स को पोलर व्हाइट और स्पेस ब्लू रंग में खरीदा जा सकेगा।

सेल ऑफर के तहत, रियलमी वेबसाइट पर 10 प्रतिशत (1500 रुपये) का मोबिक्विक सुपरकैश और Jio की ओर से 7,000 रुपये के फायदे ( कैशबैक वाउचर) मिलेंगे। दूसरी ओर, फ्लिपकार्ट पर ग्राहकों की सहूलियत के लिए बिना ब्याज वाली ईएमआई, फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड और एचडीएफसी बैंक डेबिट कार्ड से भुगतान पर 5 प्रतिशत कैशबैक और एक्सिस बैंक बज़ क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट मिलेगा।
 

Realme X specifications

डुअल-सिम (नैनो) रियलमी एक्स एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित कलरओएस 6.0 पर चलेगा। फोन 6.53 इंच की फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) एमोलेड स्क्रीन से लैस है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर वाले इस स्मार्टफोन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। इनबिल् स्टोरेज 128 जीबी तक है।

रियलमी एक्स दो रियर कैमरों के साथ आता है। यहां एफ/ 1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है। इसके साथ एफ/ 2.4 अपर्चर वाला 5 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। पॉप-अप मॉड्यूल में 16 मेगापिक्सल के सेल्फी सेंसर को जगह मिली है। फोन की बैटरी 3,765 एमएएच की है और यह VOOC 3.0 फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। स्मार्टफोन के अन्य स्पेसिफिकेशन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, डॉल्बी एटमस सपोर्ट, 4जी एलटीई सपोर्ट, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5 और जीपीएस शामिल हैं।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, premium design
  • Vivid OLED display
  • Good overall performance
  • Capable cameras
  • कमियां
  • A bit too large for some hands
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता3765 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  2. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  3. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  4. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  5. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
  6. iPhone 18 Pro Max vs Oppo Find X9 Ultra vs Vivo X300 Ultra: जानें कौन सा फ्लैगशिप है बेस्ट?
  7. 10,000mAh बैटरी वाले Redmi Note 17 Pro और Pro Max के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा, 15 सितंबर को होंगे भारत में लॉन्च
  8. AI से जाएगी अनगिनत लोगों की जान, Anthropic के AI रिसर्चर ने नौकरी छोड़ी, बताया सभ्यता पर बड़ा खतरा
  9. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  10. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »