Realme 11 और Realme 11 Pro जल्द होंगे भारत में लॉन्च, BIS से सर्टिफिकेशन

कंपनी ने पिछले वर्ष के अंत में देश में Realme 10 सीरीज लॉन्च की थी। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था

Realme 11 और Realme 11 Pro जल्द होंगे भारत में लॉन्च, BIS से सर्टिफिकेशन

कंपनी की बिक्री में अफोर्डेबल और मिड-रेंज के स्मार्टफोन्स की बड़ी हिस्सेदारी होती है

ख़ास बातें
  • कंपनी ने पिछले वर्ष के अंत में देश में Realme 10 सीरीज लॉन्च की थी
  • इस सीरीज के स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था
  • हाल ही में Realme 11 Pro कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर दिखा है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme जल्द ही अपने Realme 11 और Realme 11 Pro को भारत में लॉन्च कर सकती है। कंपनी ने पिछले वर्ष के अंत में देश में Realme 10 सीरीज लॉन्च की थी। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। कंपनी के दो नए स्मार्टफोन्स को ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (BIS) से सर्टिफिकेशन मिल गया है। इससे इन्हें जल्द देश में लॉन्च किए जाने का संकेत मिल रहा है। 

कंपनी की बिक्री में अफोर्डेबल और मिड-रेंज के स्मार्टफोन्स की बड़ी हिस्सेदारी होती है। Realme के स्मार्टफोन्स की नई सीरीज में Realme 11, Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ शामिल हो सकते हैं। इनमें से Realme 11 और Realme 11 Pro को BIS सर्टिफिकेशन मिला है। हाल ही में Realme 11 Pro कुछ सर्टिफिकेशन साइट्स पर दिखा है। इस हैंडसेट में 6.7 इंच फुल HD+ स्क्रीन, 128 GB का RAM और 1 TB तक की स्टोरेज मिल सकती है। इस स्मार्टफोन में 4,780 mAh की बैटरी होने की संभावना है। इन स्मार्टफोन्स के कैमरा और चिप के बारे में जानकारी नहीं मिली है। 

Realme ने इस सप्ताह देश में Narzo N55 स्मार्टफोन को लॉन्च किया था। यह MediaTek Helio G88 SoC के साथ कंपनी का पहला N सीरीज Narzo स्मार्टफोन है। इसे 18 अप्रैल से Realme की वेबसाइट ई-कॉमर्स साइट Amazon पर खरीदा जा सकेगा। इसका शुरुआती प्राइस 10,999 रुपये है। यह 4GB + 64GB और 6GB + 128GB के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा, जिनके प्राइसेज क्रमशः 10,999 रुपये और 12,999 रुपये हैं। इसे प्राइम ब्लू और प्राइम ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। कंपनी इस स्मार्टफोन पर शुरुआती ऑफर के तहत 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। 

इस स्मार्टफोन में Mini Capsule फीचर भी दिया गया है जिससे चार्जिंग और डेटा के इस्तेमाल जैसे नोटिफिकेशन मिलेंगे। इसके फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है, जबकि रियर में दो बड़े कैमरा मॉड्यूल हैं। इसका 6.72 इंच IPS LCD पैनल फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 90 Hz का रिफ्रेश रेट देता है। इसके हुड के नीचे MediaTek Helio G88 SoC है जिसके साथ 6 GB तक LPDDR4X RAM और 128 GB की UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज है। इसका मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है और इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »