• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme Narzo N55 Launched: रियलमी ने 64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ भारत में लॉन्च किया नारजो N55, जानें प्राइस

Realme Narzo N55 Launched: रियलमी ने 64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ भारत में लॉन्च किया नारजो N55, जानें प्राइस

Realme Narzo N55 Launched: इस स्मार्टफोन में Mini Capsule फीचर भी दिया गया है जिससे चार्जिंग और डेटा के इस्तेमाल जैसे नोटिफिकेशन मिलेंगे

Realme Narzo N55 Launched: रियलमी ने 64 मेगापिक्सल कैमरा के साथ भारत में लॉन्च किया नारजो N55, जानें प्राइस

Realme Narzo N55 Launched: यह 4GB + 64GB और 6GB + 128GB के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा

ख़ास बातें
  • इसे 18 अप्रैल से Realme की वेबसाइट औरAmazon पर खरीदा जा सकेगा
  • इस स्मार्टफोन पर शुरुआती ऑफर के तहत 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट है
  • इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने बुधवार को Narzo N55 स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया। यह MediaTek Helio G88 SoC के साथ कंपनी का पहला N सीरीज Narzo स्मार्टफोन है। इसे 18 अप्रैल से Realme की वेबसाइट ई-कॉमर्स साइट Amazon पर खरीदा जा सकेगा। इसका शुरुआती प्राइस 10,999 रुपये है। 

यह 4GB + 64GB और 6GB + 128GB के दो वेरिएंट्स में उपलब्ध होगा, जिनके प्राइसेज क्रमशः 10,999 रुपये और 12,999 रुपये हैं। इसे प्राइम ब्लू और प्राइम ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकेगा। कंपनी इस स्मार्टफोन पर शुरुआती ऑफर के तहत 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट दे रही है। 

इस स्मार्टफोन में Mini Capsule फीचर भी दिया गया है जिससे चार्जिंग और डेटा के इस्तेमाल जैसे नोटिफिकेशन मिलेंगे। इसके फ्रंट में सेल्फी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है, जबकि रियर में दो बड़े कैमरा मॉड्यूल हैं। इसका 6.72 इंच IPS LCD पैनल फुल HD+ रिजॉल्यूशन और 90 Hz का रिफ्रेश रेट देता है। इसके हुड के नीचे MediaTek Helio G88 SoC है जिसके साथ 6 GB तक LPDDR4X RAM और 128 GB की UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज है। इस स्मार्टफोन का मेन कैमरा 64 मेगापिक्सल का है औऱ इसके साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर दिया गया है। 

बैटरी के लिहाज से इस सेगमेंट में यह दमदार विकल्पों में से एक है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 33 W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह Android 13 OS पर बेस्ड Realme UI पर चलता है। इसमें साइड पर फिंगप्रिंट स्कैनर दिया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें USB Type C पोर्ट है। Realme जल्द ही फ्लिप और फोल्डेबल स्मार्टफोन्स लॉन्च कर सकती है। प्रीमियम स्मार्टफोन कैटेगरी में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की लोकप्रियता बढ़ रही है। इस सेगमेंट में Samsung, Vivo, Oppo, Tecno, और Xiaomi पहले से मौजूद हैं। कंपनी ने इससे पहले कोई फोल्डेबल फोन लॉन्च नहीं किया है। Realme ने अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन की कोई स्पेसिफिकेशंस नहीं बताई हैं। इसकी सहयोगी फर्म OnePlus ने हाल ही में अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन का टीजर शेयर किया था, जिसे इस वर्ष की तीसरी तिमाही में लॉन्च किया जा सकता है। फोल्डेबल स्मार्टफोन के मार्केट में सैमसंग का पहला स्थान है। सैमसंग के पास इस सेगमेंट में Galaxy Z Fold 4 और Galaxy Z Flip 4 हैं। 
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Design, Realme, Sensor, Market, Camera, Amazon, Discount, Battery, Storage, Launch
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »