Realme की 14 Pro सीरीज के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 7s Gen 3 होगा प्रोसेसर

Realme 14 Pro में स्टोरेज के तीन विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन को पर्ल व्हाइट और सुएड ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 9 दिसंबर 2024 23:08 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 दिया जाएगा
  • इन स्मार्टफोन्स में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है
  • Realme 14 Pro में स्टोरेज के तीन विकल्प हो सकते हैं

इस सीरीज में Realme 14 Pro Lite को भी लाया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme ने देश में एक नई स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने की तैयारी की है। कंपनी ने 14 Pro सीरीज के कुछ स्पेसिफिकेशंस का खुलासा किया है। इस सीरीज में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 7s Gen 3 दिया जाएगा। इन स्मार्टफोन्स में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा हो सकता है। 

कंपनी ने कुछ पोस्टर्स के जरिए नई स्मार्टफोन सीरीज के बारे में जानकारी दी है। Realme 14 Pro में AI Ultra Clarity 2.0 फीचर होगा। इससे लो रिजॉल्यूशन फोटोज की क्वालिटी में सुधार करने में सहायता मिलती है। Realme 14 Pro+ में पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा से शॉट्स को बेहतर तरीके से जूम किया जा सकेगा। Realme 14 Pro को हाल ही में 3C और Camera FV 5 के डेटाबेस पर देखा गया था। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापि्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा हो सकता है। 
Advertisement

Realme 14 Pro में स्टोरेज के तीन विकल्प हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन को पर्ल व्हाइट और सुएड ग्रे कलर्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इस सीरीज में Realme 14 Pro Lite को भी लाया जा सकता है। हाल ही में Realme ने GT 7 Pro को पेश किया था। यह क्वालकॉम के नए Snapdragon 8 Elite चिपसेट वाले शुरुआती स्मार्टफोन्स में शामिल है। 

GT 7 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट 16 GB तक के LPDDR5X RAM और 1 TB तक की UFS 4.0 स्टोरेज के साथ है। यह स्मार्टफोन Android 14 पर बेस्ड Realme UI 6.0 पर चलता है। कंपनी ने इसके लिए तीन वर्ष के OS अपडेट और चार वर्ष के सिक्योरिटी अपग्रेड देने की पेशकश की है। इस स्मार्टफोन की 6,500 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। GT 7 Pro में ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony IMX906 प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स में मिड-रेंज सेगमेंट में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
Advertisement

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent main and telephoto camera
  • Long lasting battery
  • Good display
  • Premium design
  • AI features
  • Bad
  • Bloatware filled
  • Ultra-wide is meh
  • No infrared
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1080x2412 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Primary rear camera takes good photos
  • Good performance
  • Great display
  • Standout design
  • Bad
  • Poor ultrawide and portrait cameras
  • Battery is average
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.67 इंच

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.