Realme Q सीरीज़ का नया फोन 13 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च

Realme Q सीरीज़ का आगामी फोन 6.43 इंच फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ होल-पंच कटआउट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस हो सकता है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा।

Realme Q सीरीज़ का नया फोन 13 अक्टूबर को हो सकता है लॉन्च

Realme Q सीरीज़ का आगामी फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप से हो सकता है लैस

ख़ास बातें
  • Realme Q सीरीज़ के फोन में मिल सकता है 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है
  • रियलमी का आगामी फोन रियलमी यूआई 2.0 के साथ आ सकता है
विज्ञापन
Realme अपनी नई Q सीरीज़ के तहत नया स्मार्टफोन 13 अक्टूबर को लॉन्च कर सकता है, सामने आई लेटेस्ट रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। टिप्सटर के हवाले से रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रियलमी क्यू सीरीज़ का यह फोन 5जी हैंडसेट होगा और यह ओलेड डिस्प्ले, अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। यही नहीं, कंपनी एग्जिक्यूटिव के वीबो के दावे के बाद अटकले तो यह भी लगाई जा रही हैं कि यह फोन Realme UI 2.0 के साथ आ सकता है

चीनी माइक्रो ब्लॉगिंग साइट Weibo पर Digital Chat Nation के पोस्ट का हवाला देते हुए Gizmochina की रिपोर्ट में बताया गया है कि Realme Q सीरीज़ का नया फोन 5जी, ओलेड डिस्प्ले, अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगा। फिलहाल Realme ने इस स्मार्टफोन के बारे में कोई आधिकारिक बयान ज़ारी नहीं किया है, हालांकि कंपनी के एग्जिक्यूटिव ने अक्टूबर में स्मार्टफोन लॉन्च के संकेत पहले ही दे दिए थे।

पिछले हफ्ते, रियलमी के वाइस प्रेसिडेंट Xu Qi Chase ने दावा किया था कि नया स्मार्टफोन Realme UI 2.0 के साथ अक्टूबर में लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कथित रूप से मॉडल नंबर RMX2117 और RMX2173 के दो स्मार्टफोन चीन की रेगुलेट्री वेबसाइट TENAA पर लिस्ट हुए थे, माना जा रहा है कि यह फोन रियलमी क्यू सीरीज़ और Realme X सीरीज़ का हिस्सा हैं।
 

Realme Q-series phone specifications (rumored)

रियलमी क्यू सीरीज़ का आगामी फोन 6.43 इंच फुल एचडी+ एमोलेड डिस्प्ले के साथ होल-पंच कटआउट और 20:9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस हो सकता है। इसके अलावा कहा जा रहा है कि फोन में अंडर डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया जाएगा, जिसकी क्लॉक स्पीड 2.4 गीगाहर्ट्ज़ होगी। वहीं, फोन में 6 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज दिया जाएगा।

फोटोग्राफी के लिए रियलमी क्यू सीरीज़ फोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा, जिसका प्राइमरी कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा, सेकेंडरी कैमरा 8 मेगापिक्सल का होगा और दो 2 मेगापिक्सल के कैमरे दिए जाएंगे। सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसके अलावा फोन में डुअल-सेल बैटरी के साथ 65 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया जाएगा। यह फोन रियलमी यूआई 2.0 के साथ आ सकता है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme Q Series
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »