Realme अगले महीने लॉन्च करेगी Realme UI 2.0 के साथ आने वाला पहला फोन

Realme ने इस हफ्ते की शुरुआत में Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 को पेश किया था। नए यूआई वर्ज़न पर कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है।

Realme अगले महीने लॉन्च करेगी Realme UI 2.0 के साथ आने वाला पहला फोन

Realme ने हाल ही में Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 को जारी किया है

ख़ास बातें
  • Realme ने हाल ही में लॉन्च किया है अपना नया Realme UI 2.0 कस्टम ओएस
  • नए वर्ज़न के साथ अगले महीने लॉन्च होगा पहला रियलमी स्मार्टफोन
  • अपडेट के ज़रिए इस वर्ज़न को सबसे पहले पाने वाला फोन Realme X50 Pro होगा
विज्ञापन
Realme अगले महीने एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है जो हाल ही में रिलीज़ किए नए Realme UI 2.0 ओएस के साथ आएगा, कंपनी के उपाध्यक्ष Xu Qi Chase ने चीनी सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म वीबो पर खुलासा किया। एंड्रॉयड 11 पर आधारित रियलमी यूआई 2.0 को इस हफ्ते की शुरुआत में जारी किया गया था और इसमें डुअल मोड म्यूज़िक शेयर, कस्टमाइज़ेबल नोटिफिकेशन बार कलर्स और कई डार्क मोड विकल्प जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं।

Realme VP ने Weibo पर घोषणा की है कि Android 11 आधारित Realme UI 2.0 पर चलने वाला पहला स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च किया जाएगा। कार्यकारी ने आगामी Realme फोन के बारे में कोई अन्य जानकारी साझा नहीं की।

Realme ने इस हफ्ते की शुरुआत में Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 को पेश किया था। नए यूआई वर्ज़न पर कई नए फीचर्स को जोड़ा गया है। इसमें यूज़र इंटरफेस से लेकर इंटरनल फीचर्स को बदला गया है। डिज़िटल वेलबीइंग को भी बेहतर किया गया है।

जैसा कि हमने बताया कि नया वर्ज़न डुअल मोड म्यूज़िक शेयर, कस्टमाइज़ेबल नोटिफिकेशन बार कलर्स और डार्क मोड जैसे कई फीचर लेकर आता है। इसके अलावा यह भी घोषणा की जा चुकी है कि Realme X50 Pro इस वर्ज़न को अपडेट के जरिए पाने वाला पहला फोन होगा। Realme UI 2.0 यूज़र्स इस वर्ज़न में इंटरफेस, शॉर्टकट बटन, नोटिफिकेशन बार और 24 अन्य इंटरफेस के लिए खुद के पसंद के रंगों का चुनाव कर सकते हैं। ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) पांच थीम देता है और यूज़र्स को केवल एक टच के साथ अपने स्वयं के अनूठे AOD पैटर्न बनाने की अनुमति देता है।

Realme VP ने इस हफ्ते की शुरुआत में एक अज्ञात स्मार्टफोन की तस्वीर भी पोस्ट की थी जो एक अंडर-डिस्प्ले कैमरा के साथ आ सकता है। Realme अंडर-डिस्प्ले कैमरा तकनीक की खोज करने वाली पहली कंपनी नहीं है। ZTE Axon 20 5G जो इस महीने की शुरुआत में लॉन्च किया गया था, अंडर-डिस्प्ले कैमरा के साथ आता है और कंपनी दावा करती है कि यह “दुनिया का पहला स्मार्टफोन है, जो एक अंडर-डिस्प्ले कैमरा के साथ आता है।”
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »