Realme X7 Lite को कथित तौर पर मिला सर्टिफिकेशन, स्पेसिफिकेशन लीक

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, मॉडल नंबर RMX2173 वाला एक स्मार्टफोन जो कथित तौर पर Realme X7 Lite है, हाल ही में लॉन्च हुए Realme X7 के समान स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा।

Realme X7 Lite को कथित तौर पर मिला सर्टिफिकेशन, स्पेसिफिकेशन लीक

Realme X7 Lite में Realme X7 के समान फीचर्स होंगे

ख़ास बातें
  • एक रियलमी फोन Realme X7 के समान स्पेसिफिकेशन के साथ TENAA में लिस्ट
  • होल-पंच डिस्प्ले और क्वाड रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस
  • Realme X7 Youth या Realme X7 Lite के नाम से चीन में हो सकता है लॉन्च
विज्ञापन

Realme X7 Lite कथित तौर पर TENAA लिस्टिंग के जरिए लीक हो गया है। लिस्टिंग मॉडल नंबर RMX2173 के साथ एक फोन की तस्वीरों और मुख्य स्पेसिफिकेशन्स को दिखाती है, जिसे रियलमी एक्स7 लाइट माना जा रहा है। Realme X7 की तुलना में कथित स्मार्टफोन में हल्के स्पेसिफिकेशन दिए गए हैं। इसमें होल-पंच डिज़ाइन और एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 6.43-इंच का एमोलेड डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा इसमें 2.4 गीगाहर्ट्ज़ ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मौजूद है।

TENAA लिस्टिंग के मुताबिक, मॉडल नंबर RMX2173 वाला एक स्मार्टफोन जो कथित तौर पर Realme X7 Lite है, हाल ही में लॉन्च हुए Realme X7 के समान स्पेसिफिकेशन के साथ आएगा। रियलमी एक्स7 का मॉडल नंबर RMX2176 है, शायद यही कारण है कि कथित स्मार्टफोन को रियलमी एक्स7 सीरीज़ के साथ जोड़ा गया है। GizmoChina की रिपोर्ट है कि यह विशेष फोन Realme X7 Youth या Realme X7 Lite के रूप में चीन में डेब्यू कर सकता है।
 

Realme X7 Lite Specifications (expected)

कथित रियलमी एक्स7 लाइट का डायमेंशन 160.9 x 74.4 x 8.1 एमएम है और वज़न 175 ग्राम। यह होल-पंच डिज़ाइन, 1080x2400 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन और 20: 9 आस्पेक्ट रेशियो से लैस फुल-एचडी+ 6.43-इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ आएगा। लिस्टिंग में फोन को एक अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर और 2,100mAh डुअल-सेल बैटरी के साथ दिखाया गया है।

फोन में 2.4GHz ऑक्टा-कोर प्रोसेसर मिलेगा और यह कथित तौर पर 6 जीबी / 128 जीबी और 8 जीबी / 256 जीबी वेरिएंट्स के साथ चीन में आ सकता है। फोटोग्राफी के लिए RMX2173 में क्वाड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। सेटअप में 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8-मेगापिक्सल सेंसर और दो 2-मेगापिक्सल सेंसर शामिल होंगे। फ्रंट में 16-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा होगा। हैंडसेट एंड्रॉयड 10 पर चलेगा और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट नहीं होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Relame X7 Lite, Relame X7 Lite Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »