Realme स्मार्टफोन और स्मार्टबैंड की बिक्री हुई शुरू

Realme ने ऐलान किया है कि कंपनी आज से भारत में ऑर्डर लेना शुरू कर रही है। हालांकि यह ऑर्डर केवल चुनिंदा लोगों के ही एक्सेप्ट किए जाएंगे, जिसमें ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन में रहने वाले लोग शामिल हैं।

Realme स्मार्टफोन और स्मार्टबैंड की बिक्री हुई शुरू

Amazon और Flipkart पर भी शुरू हुई बिक्री

ख़ास बातें
  • Realme ने शुरू की गैर-जरूरी सामान की डिलीवरी
  • ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन में ही डिलीवर कर सकते हैं गैर-जरूरी सामान
  • रेड ज़ोन में अभी भी ज़ारी है प्रतिबंध
विज्ञापन
भारत सरकार द्वारा ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन में गैर-जरूरी सामान की बिक्री पर लगे प्रतिबंध के हटने के बाद Realme ने ऐलान किया है कि कंपनी सोमवार यानी आज से भारत में ऑर्डर लेना शुरू कर रही है। हालांकि, कंपनी सरकार द्वारा निर्धारित रेड ज़ोन वाले क्षेत्रों से ऑर्डर नहीं लेगी। इसी के साथ ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन में रहने वाले ग्राहक अब रियलमी प्रोडक्ट कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट व ई-कॉमर्स साइट पर ऑर्डर कर सकते हैं, जिसमें रियलमी स्मार्टफोन और स्मार्ट बैंड शामिल हैं। इसी के साथ सुरक्षित ज़ोन के ग्राहकों को यह भी नोटिफाइ किया गया है कि कुछ रियलमी प्रोडक्ट्स आउट-ऑफ-स्टॉक हैं, हालांकि इन प्रोडक्ट्स की उपलब्ध जानने के लिए यूज़र्स को "Notify Me" ऑप्शन चुनने को कहा गया है।

गृह मंत्रालय (MHA) की नोटिफिकेशन के मुताबिक, ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म जैसे Amazon और Flipkart अब गैर-जरूरी सामान जैसे स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप आदि के ऑर्डर ले सकते हैं। हालांकि, यह ऑर्डर केवल चुनिंदा लोगों के ही एक्सेप्ट किए जाएंगे, जिसमें ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन शामिल है। हालांकि, इसके विपरीत रेड ज़ोन उन जगहों के लिए दिया गया है, जहां पर कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का सबसे ज्यादा खतरा है। ऐसे में रेड ज़ोन के अंदर आने वाले क्षेत्रों के ऑर्डर लेना फिलहाल प्रतिबंधित है। ऐसे में Realme ने ऐलान किया है कि वह अपने प्रोडक्ट्स को देशभर के केवल गैर-प्रतिबंधित क्षेत्रों में डिलीवर करेगी।

रियलमी ने अपनी वेबसाइट के नोट में लिखा है कि "हम 4 तारीख से ऑर्डर लेना शुरू कर चुके हैं। हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हम अपने ग्राहकों को बेहतर तरीके से डिलीवर कर सकें।"

ग्राहक रियलमी प्रोडक्ट्स में रियलमी स्मार्टफोन और बैंड कंपनी की वेबसाइट के माध्यम से खरीद सकते हैं। हालांकि, वेबसाइट के माध्यम से सुरक्षित ज़ोन के लोगों को यह जानकारी दी गई है कि कुछ प्रोडक्ट्स आउ-ऑफ-द-स्टॉक हैं, जिन्हें जल्द ही लाया जाएगा। हालांकि, हमने जांचा कि रियलमी के कुछ प्रोडक्ट्स जिसमें Realme X50 Pro, Realme 6, और Realme Band कुछ ऑरेंज जोन में खरीद के लिए उपलब्ध हैं। लेकिन यही प्रोडक्ट्स कुछ ऑरेंज व ग्रीन ज़ोन में आउट ऑफ स्टॉक हैं। इसके विपरीत रेड ज़ोन में रियलमी का कोई प्रोडक्ट अभी खरीद के लिए उपलब्ध नहीं होगा, रेड ज़ोन में दिल्ली भी शामिल है।

ठीक इसी तरह हमने अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर यह प्रोडक्ट ऑरेंज और ग्रीन ज़ोन के अंदर खरीदने के लिए क्लिक किया, तो दोनों ही वेबसाइट पर "Buy Now"  के साथ यह प्रोडक्ट्स 4 से 14 दिन के अंदर डिलिवरी के लिए उपलब्ध थे।

गौरतलब है कि फिलहाल भारत में 17 मई तक कोविड-19 लॉकडाउन लागू रहने वाला है। भारत सरकार ने देश को कुछ रंगों के ज़ोन में बांट दिया है, जिसमें ग्रीन, ऑरेंज व रेड ज़ोन शामिल हैं। ग्रीन और ऑरेंज ज़ोन वाले क्षेत्र सुरक्षित व कम जोखिम भरे हैं। वहीं, रेड ज़ोन उन जगहों के लिए दिया गया है, जहां पर कोरोना वायरस संक्रमण फैलने का सबसे ज्यादा खतरा है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Top-end Snapdragon 865 SoC
  • 5G ready
  • Impressive display and sound quality
  • Extremely quick charging
  • Great value for money
  • कमियां
  • 4K video and Night Mode need improvements
  • Relatively heavy and slippery
  • No wireless charging or IP rating
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Striking design
  • Decent selfie cameras
  • Good all-round performance
  • Solid battery life and quick charging
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Somewhat bulky
  • Cameras could do better in low light
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Amazon, Flipkart, Coronavirus
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  2. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  3. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  4. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  5. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  6. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  7. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  8. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  9. 10000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Max लॉन्च, पानी में भी नहीं होगा खराब, जानें कितनी है कीमत
  10. Redmi Note 17 Pro भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा,9000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »