Realme 6 Pro को भारत में मिला नया अपडेट, जुड़े ये नए फीचर्स

Realme 6 Pro का यह अपडेट सुपर पावर-सेविंग मोड, मल्टी-यूज़र फीचर और आंखों के आराम के लिए ‘from sunset to sunrise' सेटिंग जैसे नए फीचर लेकर आया है।

Realme 6 Pro को भारत में मिला नया अपडेट, जुड़े ये नए फीचर्स

रियलमी 6 प्रो यूज़र को अपडेट में मिलेगा मल्टी-यूज़र फीचर

ख़ास बातें
  • Realme 6 Pro अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न RMX2061_11.A.37 है
  • रियलमी 6 प्रो के नवंबर 2020 अपडेट को फेज़ मैनर में रोलआउट किया गया है
  • रियलमी 6 प्रो के अपडेट में जुड़ा सुपर पावर-सेविंग मोड
विज्ञापन
Realme 6 Pro स्मार्टफोन को भारत में नवंबर 2020 ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट प्राप्त हुआ है। यह अपडेट सुपर पावर-सेविंग मोड, मल्टी-यूज़र फीचर और आंखों के आराम के लिए ‘from sunset to sunrise' सेटिंग जैसे नए फीचर लेकर आया है। नए फीचर के अलावा, यह अपडेट अक्टूबर 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच से लैस है, इसके साथ ही इसमें कुछ सिस्टम इम्प्रूवमेंट्स और फिक्स भी शामिल हैं। इस अपडेट को स्टेज्ड मैनर में रोलआउट किया गया है, जिसका मतलब है कि शुरुआत में सीमित संख्या के रियलमी 6 प्रो यूज़र्स को ही यह अपडेट प्राप्त होगा।

इस अपडेट का फर्मवेयर वर्ज़न RMX2061_11.A.37 है। Realme ने अपने ऑफिशियल फोरम पर Realme 6 Pro के लिए ज़ारी इस अपडेट का ऐलान किया है। जिन यूज़र्स को यह अपडेट नोटिफिकेशन के जरिए अब-तक प्राप्त नहीं हुआ है, वह इसकी उपलब्धता अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर भी देख सकते हैं। हालांकि, यह ध्यान में रखना जरूरी है कि इस अपडेट को सभी यूज़र्स तक पहुंचने में थोड़ा समय लगेगा, क्योंकि इसे फेज़ मैनर में रोलआउट किया गया है। जैसे ही कंपनी यह सुनिश्चित कर लेगी कि इस अपडेट में किसी प्रकार का गंभीर बग मौजूद नहीं है, वैसे ही इसे पूरी तरह से रोलआउट कर दिया जाएगा।
 

Realme 6 Pro November 2020 update changelog

चेंजलॉग के मुताबिक, रियलमी 6 प्रो का यह लेटेस्ट अपडेट फोन के ब्राइटनेस लॉक के डिफॉल्ट स्टेट को ऑप्टिमाइज़ करेगा। इसके अलावा, यह कॉल में भी बदलाव लाता है, जिसमें कॉल सेटिंग इंटरफेस के लेटआउट को ऑप्टिमाइज़ करना और ‘Reject With SMS' फीचर से जु़ड़ी समस्या को फिक्स करना शामिल है। साथ ही, नया रियलमी 6 प्रो अपडेट स्क्रीनशॉट के सेटिंग्स इंटरफेस में एक टॉगल जोड़ता है। स्टेटस बार में सिस्टम आइकन के लिए एक अन्य टॉगल जोड़ने के साथ ही ऐप ड्रॉवर में एंट्री करते वक्त कीबोर्ड के लिए भी एक नया टॉगल भी मौजूद होगा।

रियलमी 6 प्रो का नवंबर 2020 अपडेट HeyTap के लैंग्वेज डिस्प्ले समस्या को भी ऑप्टिमाइज़ करेगा। चेंजलॉग के अनुसार, 1080P/60 फ्रेम पर शूटिंग करते समय रिकॉर्डिंग वीडियो इंटरफेस के असमान्य प्रीव्यू की समस्या को भी इस अपडेट के साथ फिक्स कर दिया गया है।
 
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Striking design
  • Decent selfie cameras
  • Good all-round performance
  • Solid battery life and quick charging
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Somewhat bulky
  • Cameras could do better in low light
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 6 Pro, Realme 6 Pro November update, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  2. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  3. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  6. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  7. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  9. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »