Realme UI 2.0 के रोडमैप का ऐलान, 2020 में इन 7 Realme स्मार्टफोन को मिलेगा यह यूआई

साल 2021 की दूसरी तिमाही में Realme X, Realme XT, Realme 3 Pro, Realme 5 Pro और Realme Narzo 20A के लिए इसे ज़ारी किया जाएगा।

Realme UI 2.0 के रोडमैप का ऐलान, 2020 में इन 7 Realme स्मार्टफोन को मिलेगा यह यूआई

अक्टूबर महीने में कोई रोलआउट नहीं होगा Realme UI 2.0

ख़ास बातें
  • Realme UI 2.0 में मिलेगा डुअल मोड म्यूज़िक शेयर फीचर
  • यह यूज़र्स को नोटिफिकेशन बार को कस्टमाइज़ करने में मदद करेगा
  • इसमें डिजिटल वेलबींग फीचर्स भी शामिल होंगे
विज्ञापन
Realme UI 2.0 के अर्ली एक्सेस के रोडमैप का ऐलान कर दिया गया है। कंपनी ने कम्युनिटी पोस्ट के जरिए इसके रोलआउट की घोषणा कर दी है, जिसमें कहा गया है कि Realme X50 Pro स्मार्टफोन इस महीने यह अपडेट प्राप्त करेगा, वहीं अन्य फोन के लिए इसके बाद में ज़ारी किया जाएगा। जबकि, अक्टूबर महीने में कोई रोलआउट नहीं होगा। Realme 7 Pro और Realme Narzo 20 स्मार्टफोन को एंड्रॉयड आधारित यह स्किन नवंबर में प्राप्त होगी। आपको बता दें, Realme ने इस हफ्ते की शुरुआत में Narzo 20 सीरीज़ लॉन्च के दौरान Android 11 आधारित रियलमी यूआई 2.0 को पेश किया था।

Realme ने अपने कम्युनिटी पेज पर अर्ली एक्सेस रोडमैप की जानकारी पोस्ट की है, जिसमें जानकारी दी गई है कि किन स्मार्टफोन के लिए Realme UI 2.0 को ज़ारी किया जाएगा।
 

Realme UI 2.0 rollout details (only for early access)

सितंबर 2020: Realme X50 Pro
नवंबर 2020: Realme 7 Pro, Realme Narzo 20
दिसंबर 2020: Realme 6 Pro, Realme 7, Realme Narzo 20 Pro, Realme X2 Pro
जनवरी 2021: Realme X3, Realme X3 SuperZoom, Realme X2, Realme 6, Realme C12, Realme C15
फरवरी 2021: Realme 6i, Realme Narzo 10
मार्च 2021: Realme C3, Realme Narzo 10A
 
realme

साल 2021 की दूसरी तिमाही में Realme X, Realme XT, Realme 3 Pro, Realme 5 Pro और Realme Narzo 20A के लिए इसे ज़ारी किया जाएगा।

जैसे कि हमने बताया नया ओएस को Realme Narzo 20 सीरीज़ लॉन्च के दौरान पेश किया गया था, कंपनी ने तब जानकारी दी थी कि लेटेस्ट ओएस प्राप्त करने वाला पहला स्मार्टफोन Realme X50 Pro होगा। इस फोन को पहले से ही Realme UI 2.0 का प्रीव्यू वर्ज़न प्राप्त कर चुका है।
 

Realme UI 2.0 features

रियलमी यूआई 2.0 में डुअल मोड म्यूज़िक शेयर, कस्टमाइज़ेबल नोटिफिकेशन बार कलर्स और मल्टी डार्क मोड्स जैसे फीचर्स प्राप्त होंगे। इसके अलावा, यूज़र्स को ग्लोबल थीम फंक्शन का इस्तेमाल कर मैन इंटरफेस, शॉर्टकट बटन, नोटिफिकेशन बार और 24 अन्य इंटरफेस के लिए अपने खुद के रंगों इस्तेमाल करने का विकल्प होगा। साथ ही इसमें ऑलवेज ऑन डिस्प्ले (AOD) फीचर दिया जाएगा, जो कि 5 थीम के साथ-साथ यूज़र्स को खुद के AOD पैटर्न क्रिएट करने की अनुमति देगा।
 
रियलमी यूआई 2.0 में ऐसे फीचर्स भी शामिल हैं जो डिजिटल वेलबींग को सक्षम करेंगे, जिसमें स्लीप कैप्सूल शामिल होंगे जो कि आपकी स्लीप साइकिल और डेली हेस्थ को ट्रैक करने में मदद करेगा। इसमें फ्लोटिंग विंडो फंक्शन भी प्राप्त होगा, जो कि यूज़र्स को एक साथ कई ऐप्स का इस्तेमाल करने में मदद करेगा।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Top-end Snapdragon 865 SoC
  • 5G ready
  • Impressive display and sound quality
  • Extremely quick charging
  • Great value for money
  • कमियां
  • 4K video and Night Mode need improvements
  • Relatively heavy and slippery
  • No wireless charging or IP rating
डिस्प्ले6.44 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme X50 Pro
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  2. Redmi Turbo 5 की बिक्री आज से शुरू, मिल रहा बंपर डिस्काउंट, जानें सबकुछ
  3. Oppo Reno 16c जल्द होगा भारत में लॉन्च! 50MP कैमरा के साथ ऐसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  5. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  7. 6,500mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y6e 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. AI फीचर्स वाले 3 Asus Chromebook मॉडल्स की भारत में एंट्री, कीमत ₹27 हजार से शुरू
  9. Samsung Galaxy M47 5G टीजर जारी, लॉन्च से पहले आया सामने, जानें सबकुछ
  10. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  11. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  12. Honor 600 Smart 5G में मिल सकती है 7,700mAh की बैटरी, Snapdragon 4 Gen 4 चिपसेट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 80 किमी रेंज वाली Raleigh One इलेक्ट्रिक बाइक लॉन्च, रिमूवेबल बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Tecno Camon Slim जल्द होगा लॉन्च, 5,600mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ai+ Nova 2 Pro 5G लॉन्च 22 जून को, 6000mAh बैटरी, 48MP AI कैमरा से होगा लैस
  4. Reliance AGM 2026: AI एजेंट, AI ऐप्स से AI डेटा सेंटर तक, ये हैं रिलायंस के 10 बड़े ऐलान
  5. iPhone, MacBook जल्द हो सकते हैं महंगे, Apple CEO ने बताई वजह
  6. iQOO Z11i में मिल सकता है Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  7. FIFA World Cup 2026 LIVE: भारत में कहां देख सकेंगे मैच? फ्री स्ट्रीमिंग का ऑप्शन भी मिलेगा
  8. 48MP कैमरा वाला iPhone 17 Pro हुआ 21 हजार रुपये सस्ता, जानें कहां आई डील
  9. बिजली गई तो भी चलता रहेगा फ्रिज! लॉन्च हुआ 15 घंटे बैकअप देना वाला Fridge Power Bank
  10. Instagram अकाउंट से स्पैम या बॉट फॉलोअर्स कैसे करें डिलीट, जानें
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »