Realme Narzo 70x 5G की गिरी कीमत, यहां खरीदें इतना सस्ता

Realme Narzo 70x 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Amazon पर तगड़ा मौका साबित हो सकता है।

Realme Narzo 70x 5G की गिरी कीमत, यहां खरीदें इतना सस्ता

Photo Credit: Realme

Realme Narzo 70x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 70x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले दी गई है।
  • Realme Narzo 70x 5G में MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है।
  • Realme Narzo 70x 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
विज्ञापन
Realme Narzo 70x 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो Amazon पर तगड़ा मौका साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट पर Realme Narzo 70x 5G की कीमत में कटौती और बैंक ऑफर का लाभ मिल रहा है। Realme Narzo 70x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले दी गई है। यहां हम आपको Realme Narzo 70x 5G पर मिलने वाली डील और ऑफर्स से लेकर स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme Narzo 70x 5G Price


Realme Narzo 70 5G का 6GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 12,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। कूपन ऑफर से 1500 रुपये तक बचत हो सकती है। बैंक ऑफर की बात करें तो BOB कार्ड से 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 10,523 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में 12,200 रुपये की बचत हो सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन पर निर्भर करता है।


Realme Narzo 70x 5G Specifications


Realme Narzo 70x 5G में 6.72 इंच की फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1080x2400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। इसमें MediaTek Dimensity 6100+ प्रोसेसर दिया गया है। कैमरा सेटअप के मामले में Narzo 70x 5G के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। वहीं फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। इसमें 45W SuperVOOC चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी दी गई है। डाइमेंशन की बात करें तो फोन की लंबाई 165.6 मिमी, चौड़ाई 76.1 मिमी,मोटाई 7.69 मिमी और वजन 188 ग्राम है। इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन IP54-रेटिंग के साथ आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, वाई-फाई और ब्लूटूथ 5.2 शामिल हैं। 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.72 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 14
रिज़ॉल्यूशन2400x1080 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »