Realme Narzo 50A के रेंडर्स ऑनलाइन लीक, अनोखे बैक पैनल डिज़ाइन की मिली झलक

Realme Narzo 50A स्मार्टफोन Narzo ब्रांड का अगला स्मार्टफोन हो सकता है, जिसे Realme Narzo 30 सीरीज़ के बाद पेश किया जाएगा। फ्रेश लीक के जरिए फोन का कथित डिज़ाइन सामने आया है, जिसमें अनोखा बैक पैनल, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और बैक पैनल पर स्थित फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिला है।

Realme Narzo 50A के रेंडर्स ऑनलाइन लीक, अनोखे बैक पैनल डिज़ाइन की मिली झलक
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 50A के रेंडर में दिखा रियर फिंगरप्रिंट सेंसर
  • रियलमी नार्ज़ो 50ए भारत में जल्द हो सकता है लॉन्च
  • फोन की लॉन्च तारीख फिलहाल सामने नहीं आई है
विज्ञापन
Realme Narzo 50A स्मार्टफोन Narzo ब्रांड का अगला स्मार्टफोन हो सकता है, जिसे Realme Narzo 30 सीरीज़ के बाद पेश किया जाएगा। फ्रेश लीक के जरिए फोन का कथित डिज़ाइन सामने आया है, जिसमें अनोखा बैक पैनल, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और बैक पैनल पर स्थित फिंगरप्रिंट स्कैनर देखने को मिला है। फोन को लेकर कहा गया था कि यह Bureau of Indian Standards (BIS) और Thailand के National Broadcasting and Telecommunications Commission (NBTC) साइट्स पर स्पॉट किया गया था, जिससे इसके भारत लॉन्च के संकेत प्राप्त हुए थे।

प्रतीत होता है कि कंपनी Realme Narzo 40 सीरीज़ के स्मार्टफोन्स को Skip करने वाली है, जोकि हैरानी की बात नहीं है यदि कंपनी के पुराने स्मार्टफोन लाइनअप को देखें तो कंपनी ने हमेशा ही 4 नंबर को Skip ही किया है। Realme Narzo 30 सीरीज़ को कंपनी ने पिछले साल पेश किया था, जिसके बाद अब कंपनी Realme Narzo 50 सीरीज़ लाने की तैयारी में है, जिसका एक फोन Realme Narzo 50A ऑनलाइन लीक में सामने आया है। 91Mobiles द्वारा Steve Hemmerstoffer (@OnLeaks) के कॉलेब्रेशन में साझा किए रेंडर्स में फोन का अनोखा बैक पेनल देखा जा सकता है, जिसमें फोन के कुछ बैक पैनल पर पैटर्न डिज़ाइन देखा जा सकता है, और बाकि में प्लेन फिनिश मौजूद है।

रेंडर्स में फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ दिखा है, जो कि छोटे वर्गाकार कैमरा मॉड्यूल में स्थित हैं। यह मॉड्यूल एक बड़े वर्गाकार मॉड्यूल में स्थित है, जिसके अंदर रियर माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी शामिल है। रियलमी नार्ज़ो 50ए फोन का डिस्प्ले नॉच के साथ आ सकता है और इसमें 3.5mm हेडफोन जैक के साथ यूएसबी टाइप-सी पोर्ट बॉटम में स्थित है।

हाल ही में रियलमी नार्ज़ो 50ए फोन BIS और NBTC लिस्टिंग में RMX3430 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट हुआ था। NBTC सर्टिफिकेशन साइट से मालूम पड़ता कि इस फोन का नाम Realme Narzo 50A 4G होगा। वहीं, यह मॉडल नंबर Camerafv5.com डेटाबेस पर भी स्पॉट किया गया था, जहां संकेत मिले थे कि फोन में 13 मेगापिक्सल का सेंसर f/1.8 लेंस, f/1.3 इंच सेंसर और मैक्सिमम 4,080x3,072 पिक्सल का रिजॉल्यूशन मिलेगा। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा f/2.0 अपर्चर, 1/3.6-इंच सेंसर और मैक्सिमम 3,264x2,448 पिक्सल का रिजॉल्यूशन के साथ आएगा।

फिलहाल, Realme ने रियलमी नार्ज़ो 50 सीरीज़ से जुड़ी किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • Slow charging
  • Average cameras
  • Bulky and heavy
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + Black and White Lens + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good display
  • Attractive design
  • Powerful processor
  • Good battery life and fast charging
  • Smooth software experience
  • कमियां
  • Lacks an ultra-wide-angle camera
  • Average camera performance
  • Lots of preinstalled apps
  • Only passable video quality
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी95
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »