5,000mAh, 50MP कैमरा और 4GB रैम के साथ आएगा Realme Narzo 50A Prime फोन!

Realme Narzo 50A Prime फोन कथित रूप से Realme India वेबसाइट पर कुछ देर के लिए लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग से सामने आया था कि यह फोन काफी हद तक पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए Realme Narzo 50A स्मार्टफोन जैसा होगा।

5,000mAh, 50MP कैमरा और 4GB रैम के साथ आएगा Realme Narzo 50A Prime फोन!
ख़ास बातें
  • Realme Narzo 50A Prime में मिल सकता है 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  • रियलमी नार्ज़ो 50ए प्राइम की जानकारी सोर्स कोड में सामने आई थी
  • Realme Narzo 50A पिछले साल सितंबर में हो चुका है लॉन्च
विज्ञापन
Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन को कथित रूप से हाल ही में Realme India वेबसाइट पर कुछ देर के लिए लिस्ट किया गया था, जिससे इसके भारत लॉन्च की जानकारी प्राप्त हुई थी। वहीं, अब इस फोन की बैटरी क्षमता की जानकारी टिप्सटर द्वारा लीक की गई है। टिप्सटर की मानें, तो फोन में 4890mAh तक की बैटरी मिल सकती है, जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह 5,000mAh हो सकती है। बता दें, Realme Narzo 50A स्मार्टफोन 6,000mAh बैटरी के साथ आया था, जिसकी तुलना में नया फोन कम बैटरी के साथ दस्तक दे सकता है।

टिप्सटर मुकुल शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल के जरिए आगामी Realme Narzo 50A Prime स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता की जानकारी दी है, जो कि 4890mAh होगी। माना जा रहा है कि फोन में 5,000mAh तक बैटरी मिल सकती है। इसके अलावा, टिप्सटर ने जानकारी दी है कि फोन में फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा, आगामी रियलमी नार्ज़ो फोन को लेकर अन्य किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि पिछले ही दिनों सोर्स कोड के जरिए रियलमी नार्ज़ो 50ए प्राइम स्मार्टफोन की जानकारी ऑनलाइन सामने आई थी। टिप्सटर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक सोर्स कोड का स्क्रीनशॉट शेयर किया था। इस ट्वीट के साथ उन्होंने खुलासा किया है कि मॉडल नंबर RMX3511 और RMX3516 के साथ नए Realme फोन जल्द ही लॉन्च हो सकते हैं। इन फोन का नाम क्रमश: Realme C35 और Realme Narzo 50A Prime हो सकता है।

जैसे कि हमने बताया हाल ही में 50ए प्राइम फोन कथित रूप से Realme India वेबसाइट पर कुछ देर के लिए लिस्ट किया गया था। इस लिस्टिंग से सामने आया था कि यह फोन काफी हद तक पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए Realme Narzo 50A स्मार्टफोन जैसा होगा।
 

Realme Narzo 50A specifications

Realme Narzo 50A के स्पेसिफिकेशन्स की बात करें, तो स्मार्टफोन Android 11 पर आधारित Realme UI 2.0 पर चलता है। इसमें 6.5-इंच का HD+ (720x1,600 pixels) वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच डिस्प्ले मिलता है। फोन MediaTek Helio G85 चिपसेट पर काम करता है, जिसे ARM Mali-G52 GPU और 4GB रैम के साथ जोड़ा गया है। फोन की स्टोरेज 128 जीबी है। Realme Narzo 50A में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर के साथ 50-मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा सेंसर, f/2.4 अपर्चर के साथ ब्लैक एंड व्हाइट पोर्ट्रेट लेंस और f/2.4 अपर्चर के साथ 2-मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस शामिल है। फोन में  f/2.0 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मौजूद है। Realme Narzo 50A में 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी मिलती है।

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • कमियां
  • Slow charging
  • Average cameras
  • Bulky and heavy
डिस्प्ले6.50 इंच
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + Black and White Lens + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »