स्मार्टफोन निर्माता ब्रांड सितंबर 2024 में कई स्मार्टफोन लॉन्च करने वाले हैं। इस महीने Apple की iPhone 16 सीरीज नए फीचर्स के साथ दस्तक देगी। Motorola Razr 50 लॉन्च किया जाएगा जो कि एक किफायती फोल्डेबल फोन है। इस बीच Huawei स्मार्टफोन डिजाइन लिमिट को पार करते हुए ट्राई-फोल्ड फोल्डेबल पेश करने के लिए तैयार है। इसके अलावा Redmi Note 14 सीरीज पेश होने की उम्मीद है।
Realme Narzo 50A कथित रूप से Bureau of Indian Standards (BIS) और Thailand के National Broadcasting and Telecommunications Commission (NBTC) साइट्स पर स्पॉट किया गया था, जिससे इसके भारत लॉन्च के संकेत प्राप्त हुए थे।
टिप्सटर की मानें, तो Realme Narzo 50A फोन 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज और 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज से लैस होगा। इसके अलावा, उन्होंने यह भी बताया है कि यह फोन दो कलर ऑप्शन में दस्तक दे सकता है, जिसमें ऑक्सिज़न ग्रीन और ऑक्सिज़न ब्लू शामिल हैं।