Realme Narzo 100 Lite 5G में मिलेगा 6.8 इंच डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इस स्मार्टफोन में 6.8 इंच डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट, 180 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया जाएगा। Realme Narzo 100 Lite 5G में आर्टिफिशिल इंटेलिजेंस (AI) के सपोर्ट वाला 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा होगा। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलेगा।