Realme GT Neo5 के 1TB वेरिएंट की जोरदार डिमांड, सभी यूनिट्स बिकी

यह Snapdragon 8+ चिप है। हाई फ्रेम रेट्स और पावर की कम खपत के साथ गेमिंग का यह अच्छा एक्सपीरिएंस देता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 फरवरी 2023 20:47 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन को हाल ही में चीन में लॉन्च किया था
  • इसकी डिमांड अनुमान से अधिक रही है
  • गेमिंग के एक्सपीरिएंस के लिहाज से यह स्मार्टफोन बेहतर है

यह 16GB+1TB तक की फुल लेवल फ्लैश मेमोरी को सपोर्ट करता है

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Realme के GT Neo5 1 TB वेरिएंट को बहुत अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इसकी सभी यूनिट्स बिक गई हैं। कंपनी ने इस स्मार्टफोन को हाल ही में चीन में लॉन्च किया था। इसे अभी तक का सबसे अधिक बिकने वाला Android 1TB स्मार्टफोन बताया जा रहा है। 

Realme के डायरेक्टर, Song Qi ने बताया कि इस स्मार्टफोन की सप्लाई कम नहीं थी, बल्कि इसकी डिमांड अनुमान से अधिक रही है। यह स्मार्टफोन परफॉर्मेंस और कुछ अन्य मापदंडों पर बेहतर है। इसमें Snapdragon 8+ चिप है। हाई फ्रेम रेट्स और पावर की कम खपत के साथ गेमिंग का यह अच्छा एक्सपीरिएंस देता है। इसका फ्रंट डिजाइन सामान्य है लेकिन रियर में एक बड़ा कैमरा दिया गया। इसमें कैमरा सिस्टम के दायीं ओर एक ट्रांसपेरेंट विंडो और LED लाइटिंग दी गई है। Realme GT Neo5 कंपनी के  Whirlwind मेमोरी इंजन से लैस है जो 45 तक बैकग्राउंड एप्लिकेशंस को एक साथ चला सकता है। यह 16GB+1TB तक की फुल लेवल फ्लैश मेमोरी को सपोर्ट करता है। 

इस स्मार्टफोन का प्राइस 3,499 युआन है। यह इसके स्पेसिफिकेशंस के लिए निश्चित तौर पर एक अच्छा प्राइस है। पिछले सप्ताह कंपनी ने भारत में Realme 10 Pro Coca-Cola Edition को लॉन्च किया था। Realme 10 Pro का यह स्पेशल वर्जन, स्टैंडर्ड वर्जन जैसे स्पेसिफिकेशंस से लैस है। इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.72 इंच की फुल-एचडी+ एलसीडी स्क्रीन है। प्रोसेसर के लिए यह फोन Snapdragon 695 5G SoC से लैस है, जिसके साथ Adreno A619 GPU दिया गया है। 

इसके अलावा यह नया Realme स्मार्टफोन एक क्रॉप्ड कोका-कोला लोगो के साथ मैट इमिटेशन मेटल प्रोसेस को सपोर्ट करता है। इस स्मार्टफोन में के 8GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 20,999 रुपये है। रियलमी के इस स्मार्टफोन के बैक पर कोका-कोला लोगो के साथ ब्लैक कलर वेरिएंट है। रियलमी 10 प्रो कोका-कोला एडिशन की सीमित यूनिट्स बेची जाएंगी। इसमें  6.72 इंच का फुल HD+ LCD डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x 2,400 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 240Hz टच सैंपलिंग रेट है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 695 5G SoC दिया गया है। स्टोरेज के लिए इसमें 8GB LPDDR4x RAM और 128GB UFS 2.2 है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के इस्तेमाल से 1TB तक बढ़ा सकते हैं। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.74 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

16 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

1240x2722 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Processor, Display, Battery, Market, Realme, Gaming, Demand, China, Memory, Price

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  5. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  12. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.