Realme GT Neo 5 में मिल सकती है 5000mAh बैटरी और 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

कंपनी ने इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशंस नहीं बताए हैं लेकिन इसकी बैटरी और कैमरा के बारे में जानकारी लीक हो गई है

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 5 दिसंबर 2022 17:59 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशंस नहीं बताए हैं
  • इसकी बैटरी और कैमरा के बारे में जानकारी लीक हो गई है
  • हैंडसेट की यह सीरीज Realme GT Neo 3 की जगह लेगी

इसमें Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा को ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन के साथ दिया जा सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Realme के नए हैंडसेट GT Neo 5 को दो वेरिएंट्स में दो विभिन्न बैटरी कैपेसिटी के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इनमें से एक 4,600mAh और 240W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और दूसरा 5,000mAh और 150W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकता है। 

कंपनी ने इस हैंडसेट के स्पेसिफिकेशंस नहीं बताए हैं लेकिन इसकी बैटरी और कैमरा के बारे में जानकारी लीक हो गई है। इसमें Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा को ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के साथ दिया जा सकता है। चाइनीज टिप्सटर Digital Chat Station ने Weibo पर दावा किया है कि Realme GT Neo 5 को विभिन्न बैटरी और चार्जिंग स्पेसिफिकेशंस के साथ दो वेरिएटंस में लॉन्च किया जाएगा। हैंडसेट की यह सीरीज Realme GT Neo 3 की जगह लेगी। इन हैंडसेट को अगले वर्ष की पहली छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। 
Advertisement

कंपनी ने सितंबर में  GT Neo 3T को भारत में लॉन्च किया था। यह 80W सुपरडार्ट चार्जिंग के साथ है। रियलमी का दावा है कि अपने प्राइस सेगमेंट में यह सबसे तेज चार्ज होने वाले स्‍मार्टफोन्‍स में से एक है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया गया है। यह डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट वाले E4 एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 5000mAh बैटरी और 64 मेगापिक्‍सल के मेन रियर कैमरा जैसी खूबियों से लैस है। Realme GT NEO 3T स्‍मार्टफोन, 3 ट्रेंडी कलर्स में उपलब्ध है। हैंडसेट को  3 स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकता है। इसके 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये, 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 31,999 रुपये और 8GB + 256GB की कीमत 33,999 रुपये है। 

Realme GT Neo 3T में फुल एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.62 इंच का E4 एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 120Hz का रिफ्रेश रेट, 1,300 निट्स की ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गैमेट है। इसमें इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसकी स्क्रीन-टू-बॉडी रेशो 92.6 प्रतिशत की है। यह 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। वर्चुअल रैम एक्‍सपेंशन फीचर भी फोन में दिया गया है। इसकी 5,000mAh की बैटरी 80W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा है, जिसे सपोर्ट करने के लिए 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो कैमरा फोन में दिए गए हैं। इसके अलावा 16 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good quality main camera
  • 150W wired charging
  • Good battery life
  • Fluid software experience
  • Feels premium
  • Bad
  • No IP rating or wireless charging
  • Phone gets hot when charging at 150W
  • Plenty of preinstalled apps
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डिमेंसिटी 8100 5जी

फ्रंट कैमरा

16-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

2,120x1,080 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  3. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  6. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  7. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  2. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  3. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  6. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  8. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  9. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  10. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.