• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 80W चार्जिंग, 5000mAh बैटरी, 64MP कैमरा के साथ Realme GT Neo 3T स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

80W चार्जिंग, 5000mAh बैटरी, 64MP कैमरा के साथ Realme GT Neo 3T स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

Realme GT NEO 3T की पहली सेल 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे से realme.com, Flipkart पर होने वाली है।

80W चार्जिंग, 5000mAh बैटरी, 64MP कैमरा के साथ Realme GT Neo 3T स्‍मार्टफोन लॉन्‍च, जानें प्राइस

कंपनी पहली सेल में 7 हजार रुपये तक के ऑफर्स पेश करने जा रही है, जिसके बाद इसके बेस वैरिएंट के दाम 22,999 रुपये तक हो जाएंगे।

ख़ास बातें
  • डिवाइस को अक्‍टूबर में एंड्रॉयड 13 अपडेट दिए जाने की बात कही गई है
  • फोन को स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से पावर्ड किया गया है
  • फोन में 16 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है
विज्ञापन
Realme GT Neo 3T स्‍मार्टफोन आखिरकार इंडिया में आ गया है। यह 80W सुपरडार्ट चार्ज के साथ आता है। रियलमी का दावा है कि अपने प्राइस सेगमेंट में यह सबसे तेज चार्ज होने वाले स्‍मार्टफोन्‍स में से एक है। फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर दिया गया है। यह डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट वाले E4 एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 5000mAh बैटरी और 64 मेगापिक्‍सल के मेन रियर कैमरा जैसी खूबियों से लैस है। आइए जानते हैं इस फोन की कीमत और प्रमख स्‍पेसिफ‍िकेशंस। 
 

Realme GT Neo 3T के इंडिया में प्राइस 

Realme GT NEO 3T स्‍मार्टफोन, 3 ट्रेंडी कलर्स में उपलब्ध होगा। ये हैं- डैश वाइट, ड्रिफ्टिंग येलो और शेड ब्लैक। फोन को  3 स्टोरेज वेरिएंट में खरीदा जा सकेगा। इसके 6GB + 128GB मॉडल की कीमत 29,999 रुपये, 8GB + 128GB मॉडल की कीमत 31,999 रुपये और 8GB + 256GB मॉडल की कीमत 33,999 रुपये है। Realme GT NEO 3T की पहली सेल 23 सितंबर को दोपहर 12 बजे से realme.com, Flipkart पर होने वाली है। कंपनी पहली सेल में 7 हजार रुपये तक के ऑफर्स पेश करने जा रही है, जिसके बाद इसके बेस वैरिएंट के दाम 22,999 रुपये तक हो जाएंगे। इस डिवाइस को अक्‍टूबर में एंड्रॉयड 13 अपडेट दिए जाने की बात कही गई है। 
 

Realme GT Neo 3T के स्‍पेसिफ‍िकेशंस 

Realme GT Neo 3T में फुल एचडी+ रेजॉलूशन के साथ 6.62 इंच का E4 एमोलेड डिस्‍प्‍ले, 120Hz का रिफ्रेश रेट, 1,300 निट्स की ब्राइटनेस और DCI-P3 कलर गैमेट मिलता। फोन में इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है। इसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्‍यो 92.6 फीसदी है।

फोन को स्नैपड्रैगन 870 प्रोसेसर से पावर्ड किया गया है। यह 8GB LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज के साथ आता है। वर्चुअल रैम एक्‍सपेंशन फीचर भी फोन में दिया गया है। इसकी 5,000mAh की बैटरी 80W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 

बात करें कैमरा डिपार्टमेंट की, तो फोन में 64 मेगापिक्‍सल का मेन कैमरा है, जिसे सपोर्ट करने के लिए 8 मेगापिक्‍सल का अल्‍ट्रावाइड लेंस और 2 मेगापिक्‍सल का मैक्रो कैमरा फोन में दिए गए हैं। फोन में 16 मेगापिक्‍सल का फ्रंट कैमरा है। यह डिवाइस डुअल सिम स्लॉट के साथ आती है और 5G, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.1, डुअल-फ्रीक्वेंसी जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी-सी पोर्ट जैसी अन्‍य खूबियों से भी लैस है।
 

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »