Realme GT 8 सीरीज अगले सप्ताह होगी लॉन्च, Pro मॉडल में मिलेगा 200 मेगापिक्सल कैमरा

इन स्मार्टफोन्स में Ricoh Imaging के साथ संयुक्त तौर पर डिवेलप किया गया कैमरा सिस्टम दिया जाएगा। यह Ricoh की GR सीरीज टेक्नोलॉजी का किसी स्मार्टफोन में पहला इंटीग्रेशन है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 15 अक्टूबर 2025 18:58 IST
ख़ास बातें
  • इस सीरीज में Realme GT 8 और GT 8 Pro शामिल होंगे
  • Realme GT8 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 होगा
  • आगामी स्मार्टफोन सीरीज को 21 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा

इस सीरीज के Realme GT8 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की Realme GT 8 को अगले सप्ताह लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Realme GT 8 और GT 8 Pro शामिल होंगे। कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन्स के कैमरों की इमेज ट्यूनिंग के लिए कैमरा इक्विपमेंट बनाने वाली Ricoh के साथ कोलेब्रेशन किया है। 

चीन के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर एक पोस्ट में Realme ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज को 21 अक्टूबर को लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज के Realme GT8 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में 2K 10-बिट LTPO BOE फ्लैट OLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। Realme GT8 Pro के कैमरा में 28 mm और 40 mm की फोकल लेंथ मिलेंगी। इसमें एक क्विक फोकस मोड भी दिया जाएगा, जिससे यूजर्स को फोकस डिस्टेंस को पहले से सेट करने का विकल्प मिलेगा। 

इन स्मार्टफोन्स में Ricoh Imaging के साथ संयुक्त तौर पर डिवेलप किया गया कैमरा सिस्टम दिया जाएगा। यह Ricoh की GR सीरीज टेक्नोलॉजी का किसी स्मार्टफोन में पहला इंटीग्रेशन है। इन स्मार्टफोन्स में स्वैपेबल कैमरा मॉड्यूल मिल सकता है। Realme GT8 Pro की रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्सल 1/1.56 इंच  Samsung HP 5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिल सकता है। इस स्मार्टफोन में अल्ट्रा-हाई ट्रांसपेरेंसी लेंस ग्रुप होगा जो Ricoh GR के ऑप्टिकल स्टैंडर्ड्स को पूरा करेगा। Realme GT 8 Pro में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। 

पिछले सप्ताह कंपनी ने Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition को लॉन्च किया था। नए स्मार्टफोन के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस जुलाई में लॉन्च किए गए Realme 15 Pro 5G के समान हैं। इसका डिजाइन HBO की Game of Thrones सीरीज से इंस्पायर्ड है और इससे जुड़ी कस्टम यूजर इंटरफेस (UI) थीम दी गई हैं। इस स्मार्टफोन के 12 GB के RAM और 512 GB की स्टोरेज वाले एकमात्र वेरिएंट का प्राइस 44,999 रुपये का है। Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Limited Edition को खरीदने वाले कस्टमर्स को एक कलेक्टेबल पैकेजिंग मिलेगी जिसमें Iron Throne फोन स्टैंड, एक किंग का हैंड पिन, Westeros का मिनिएचर रेप्लिका और Game of Thrones ब्रांडेड स्टीकर्स और एक्सेसरीज शामिल होंगी। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  3. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  4. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  2. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  3. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  7. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  8. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  9. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  10. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.