Realme GT 8 Pro में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा

चीन में लॉन्च किए जाने वाले इस स्मार्टफोन में 2K 10-बिट LTPO BOE फ्लैट OLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 अक्टूबर 2025 15:10 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में 2K 10-बिट LTPO BOE फ्लैट OLED डिस्प्ले होगा
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा
  • इस स्मार्टफोन मे 7,000 mAh की बैटरी हो सकती है

इस स्मार्टफोन में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme की Realme GT 8 सीरीज को इस महीने लॉन्च किया जाएगा। इस सीरीज में Realme GT 8 और GT 8 Pro शामिल होंगे। कंपनी ने आगामी स्मार्टफोन्स के प्रमुख फीचर्स का टीजर दिया है। इस सीरीज के Realme GT 8 Pro में स्वाप किया जा सकने वाला रियर कैमरा मॉड्यूल होगा। 

टिप्सटर Debayan Roy ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में Realme GT 8 Pro की एक इमेज को लीक किया है। इसके साथ ही इस स्मार्टफोन के डिजाइन को दिखाने वाली एक इमेज को भी शेयर किया गया है। इन इमेजेज में विभिन्न रियर कैमरा मॉड्यूल दिख रहे हैं। इनमें से एक में रोबोटिक्स से प्रेरित कैमरा आइलैंड है, जबकि एक अन्य में राउंड कैमरा मॉड्यूल दिख रहा है। 

Advertisement

Realme ने बताया है कि आगामी स्मार्टफोन सीरीज के Realme GT 8 Pro के यूजर्स कैमरा आइलैंड के लुक और शेप को बदलने के लिए इसे स्वाप कर सकेंगे। इस स्मार्टफोन की कैमरा यूनिट्स को हटाया नहीं जा सकेगा लेकिन Ricoh के साथ कोलेब्रेशन में बनाए गए कई कैमरा आइलैंड डिजाइन में से यूजर्स चुन सकेंगे। हालांकि, कैमरा मॉड्यूल को स्वाप करने के लिए टूल्स का इस्तेमाल करना पड़ सकता है क्योंकि ये स्मॉल स्क्रू के साथ फिक्स होते हैं। Realme के वाइस प्रेसिडेंट, Xu Qi Chase ने बताया है कि Realme GT 8 Pro के रियर कैमरा मॉड्यूल में 200 मेगापिक्सल 1/1.56 इंच Samsung HP5 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा होगा। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Elite Gen 5 दिया जाएगा। 

इस स्मार्टफोन में 2K 10-बिट LTPO BOE फ्लैट OLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इस स्मार्टफोन के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल 1/1.4 इंच Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) के लिए सपोर्ट के साथ हो सकता है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। Realme GT 8 Pro में सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। इस स्मार्टफोन की 7,000 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है। Realme 15 Pro 5G का Game of Thrones Limited Edition जल्द भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के स्पेसेफिकेशंस Realme 15 Pro 5G के समान हो सकते हैं। हालांकि, इसे एक नए कलर में उपलब्ध कराया जा सकता है। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  2. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  3. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  4. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  5. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  6. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  7. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  8. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  9. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  10. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.