Realme के GT 7 में होगा MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट, 27 मई को लॉन्च

इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। Realme का यह लॉन्च इवेंट फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित किया जाएगा

Realme के GT 7 में होगा MediaTek Dimensity 9400e चिपसेट, 27 मई को लॉन्च

इस स्मार्टफोन सीरीज में GT 7 और GT 7T शामिल होंगे

ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400e दिया जाएगा
  • GT 7 की 7,000 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी
  • इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी होगी
विज्ञापन
बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों में शामिल Realme का GT 7 इस महीने भारत और इंटरनेशनल मार्केट्स में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400e दिया जाएगा। GT 7 की 7,000 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। 

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400e दिया जाएगा। यह प्रोसेसर X4 प्राइम कोर का इस्तेमाल करता है और ऐसा दावा किया जाता है कि यह Snapdragon 8 Gen 3 के समान प्रोसेस नोड पर बनाया गया है। Realme ने बताया है कि GT 7 में अलग GT Boost मोड और छह घंटे तक के गेमप्ले के लिए स्थिर 120 FPS BGMI होगा। इस स्मार्टफोन के प्रोडक्ट पेज पर बताया गया है कि यह 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल को सपोर्ट करेगा। चीन में पेश किए गए इसके वेरिएंट में 6.78 इंच फुल HD+ OLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 6,500 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। 

इस स्मार्टफोन में 7,000 mAh की बैटरी 120 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। Realme का यह लॉन्च फ्रांस की राजधानी पेरिस में आयोजित किया जाएगा। कंपनी ने बताया है कि इस स्मार्टफोन सीरीज में GT 7 और GT 7T शामिल होंगे। भारत में इन स्मार्टफोन्स की बिक्री ई-कॉमर्स साइट Amazon, देश में Realme के ई-स्टोर और चुनिंदा रिटेल आउटलेट्स के जरिए होगी। इससे पहले कंपनी ने बताया था कि GT 7 को IceSense Blue और  IceSense Black कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। इस स्मार्टफोन में थर्मल कंडक्टिविटी के लिए IceSense Graphene टेक्नोलॉजी दी जाएगी। 

चीन में पेश किए गए  GT 7 में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9400+ दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में 7,200 mAh की बैटरी है। इसके अलावा थर्मल मैनेजमेंट के लिए 7,700 mm sq कूलिंग चैंबर दिया गया है। हाल ही में Realme ने Realme 14 Pro+ 5G को 512 GB के नए स्टोरेज वेरिएंट में पेश किया था। पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज में कंपनी की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »