Realme GT 6 में होगी 5,800mAh बैटरी, जल्द होगा चीन में लॉन्च

इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 और BOE का S1+ 8T LTPO डिस्प्ले होगा

विज्ञापन
Written by नित्या पी नायर, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जुलाई 2024 16:06 IST
ख़ास बातें
  • इसके चाइनीज वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया जाएगा
  • इसमें स्क्रैच से सुरक्षा के लिए नया क्रिस्टल आर्मर ग्लास होगा
  • यह स्मार्टफोन Light Year White और Storm Purple कलर्स में उपलब्ध होगा

कंपनी इसका स्पेशल मून एक्सप्लोरेशन एडिशन भी लॉन्च करेगी

चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme के GT 6 को जल्द ही चीन में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन के कुछ टीजर्स कंपनी ने दिए हैं। यह भारत और कुछ इंटरनेशनल मार्केट्स में पहले से उपलब्ध है। इसके चाइनीज वेरिएंट में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 दिया जाएगा। 

इस स्मार्टफोन को सर्टिफिकेशन वेबसाइट TENAA पर मॉडल नंबर RMX3800 के साथ देखा गया है। Realme की ओर से चीन के मैसेजिंग प्लेटफॉर्म Weibo पर पोस्ट किए गए टीजर में बताया है कि GT 6 में प्रोसेसर के तौर पर Snapdragon 8 Gen 3 और BOE का S1+ 8T LTPO डिस्प्ले होगा। इसमें स्क्रैच से सुरक्षा के लिए नया क्रिस्टल आर्मर ग्लास होगा। इसका डिस्प्ले 6,000 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। इस स्मार्टफोन को Light Year White और Storm Purple कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी इसका स्पेशल मून एक्सप्लोरेशन एडिशन भी लॉन्च करेगी। 

Realme GT 6 में 5,800 mAh डुअल-सेल सिलिकॉन-कार्बन बैटरी 120 W SuperVOOC चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। देश में लॉन्च किए गए इस स्मार्टफोन में 5,500 mAh की बैटरी 120 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ थी। TENAA पर लिस्टिंग से इसमें 6.78 इंच (1,264 x 2,800 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होने का पता चला है। यह स्मार्टफोन 8 GB, 12 GB, 16 GB और 24 GB के RAM के विकल्पों और 128 GB, 256 GB, 512 GB और 1 TB की स्टोरेज के विकल्पों के साथ है। 

TENAA पर लिस्टिंग से इसमें 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट होने की जानकारी मिली है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसका साइज 162.02  x 76.07 x 8.43 mm और भार लगभग 207 ग्राम का है। इस स्मार्टफोन को देश में 40,999 रुपये के शुरुआती प्राइस पर लॉन्च किया गया था। डुअल सिम वाला यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Realme UI 5 पर चलता है। इसमें 6.78 इंच फुल HD+ (1,264 x 2,780 पिक्सल) 8T LTPO AMOLED डिस्प्ले 120 Hz तक का रिफ्रेश रेट, HDR 10+ सपोर्ट और Dolby Vision सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth, GPS, NFC और Wi-Fi के विकल्प हैं। इसे चीन में अगले सप्ताह पेश किया जाएगा। 

 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Reliable performance for everyday and heavy use
  • Bright curved AMOLED screen
  • Good primary and telephoto cameras
  • Long lasting battery, fast charging
  • Industry-standard software support window
  • Has an IP54 rating
  • Bad
  • Underwhelming ultra-wide angle camera
  • Preloaded third-party apps (Can be uninstalled)
  • Rear panel attracts a lot of fingerprints and smudges
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1264x2780 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर को डिज़िटल ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Prime Day सेल में OnePlus 15R, OnePlus 13, OnePlus 13s जैसे फोन हुए 18 हजार तक सस्ते!
  2. iPhone Air 2 में दिखा खूबसूरत नया कलर, 48MP डुअल कैमरा से हो सकता है लैस
  3. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹15000 से भी कम कीमत में मिल रहे 43 इंच स्मार्ट टीवी, Amazon Prime Day Sale में देखें बेस्ट TV
  2. Vivo Y500 हुआ लॉन्च, 8100mAh बैटरी के साथ है 50MP डुअल कैमरा, जानें कीमत
  3. सिंगल चार्ज में 30 दिन की बैटरी वाला फिटनेस बैंड Rogbid Loop Air लॉन्च, जानें कीमत
  4. ₹50000 में आने वाले फोन Amazon Prime Day Sale में हुए गजब सस्ते, देखें बेस्ट डील
  5. Flipkart Goat Sale में ₹20000 सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Amazon Prime Day सेल में Samsung के ये फोन खरीदें Rs 25 हजार तक सस्ते!
  7. Oppo Reno 16c 5G vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: ₹60,000 में कौन सा है बेस्ट?
  8. ₹27000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Goat Sale में आया धांसू ऑफर
  9. ₹30000 में आने वाले स्मार्टफोन Amazon Prime Day Sale में हुए जबरदस्त सस्ते, देखें बेस्ट डील
  10. 6 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP 3 कैमरा वाला फोन! जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.