Realme GT 2 कंपनी की इंडिया वेबसाइट पर हुआ लिस्‍ट! जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च

चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो के जरिए टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Realme GT 2 Pro में टेलीफोटो कैमरा नहीं है।

Realme GT 2 कंपनी की इंडिया वेबसाइट पर हुआ लिस्‍ट! जल्‍द हो सकता है लॉन्‍च

Realme ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि Realme GT 2 सीरीज का इवेंट 20 दिसंबर को होगा। इसे फेसबुक और यूट्यूब पर वर्चुअल आयोजित किया जाएगा।

ख़ास बातें
  • Realme एक स्‍पेशल लॉन्च इवेंट की मेजबानी 20 दिसंबर को कर रही है
  • कंपनी Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro को अनवील कर सकती है
  • इससे पहले GT 2 को कथित तौर पर कंपनी की इंडिया वेबसाइट में देखा गया है
विज्ञापन
Realme एक स्‍पेशल लॉन्च इवेंट की मेजबानी 20 दिसंबर को करने के लिए तैयार है। कंपनी दो नए स्‍मार्टफोन- Realme GT 2 और Realme GT 2 Pro को अनवील कर सकती है। Realme की ओर से कोई भी ऑफ‍िशियल कन्‍फर्मेशन किए जाने से पहले Realme GT 2 को कथित तौर पर कंपनी की इंडियन वेबसाइट के सोर्स कोड में देखा गया है। इसके अलावा नए फोन के हाई-एंड वैरिएंट Realme GT 2 Pro में टेलीफोटो कैमरा के बजाए 150 डिग्री का अल्ट्रा वाइड लेंस दिया जा सकता है। 

कंपनी की इंडिया वेबसाइट पर Realme GT 2 की लिस्टिंग को जाने-माने टिप्सटर मुकुल शर्मा (@stufflistings) ने 91Mobiles के सहयोग से देखा है। इस आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि कंपनी Realme GT 2 को इंडियन मार्केट में एक नए हैंडसेट के रूप में पेश कर सकती है। हालांकि ब्रैंड ने अभी तक Realme GT 2 के इंडिया लॉन्च के बारे में कुछ भी कन्‍फर्म नहीं किया है। 

इसके अलावा, चीनी माइक्रोब्लॉगिंग वेबसाइट वीबो के जरिए टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने बताया है कि Realme GT 2 Pro में टेलीफोटो कैमरा नहीं है। टिपस्टर के अनुसार, Realme ने Realme GT 2 Pro में 150 डिग्री का अल्ट्रा वाइड लेंस पैक किया है। कहा जा रहा है कि यह स्‍मार्टफोन डुअल रियर कैमरों के साथ आएगा।

Realme ने पहले ही ऐलान कर दिया है कि Realme GT 2 सीरीज का इवेंट 20 दिसंबर को होगा। इसे फेसबुक और यूट्यूब पर वर्चुअल आयोजित किया जाएगा। हालांकि, रियलमी ने अभी तक यह खुलासा नहीं किया है कि इवेंट में किन डिवाइसेज की घोषणा की जाएगी। माना जा रहा है कि Realme GT 2 Pro इस इवेंट का मेन हाइलाइट होगी। 

Realme GT 2 Pro की कीमतों को लेकर पहले भी अनुमान लगाया जा चुका है। कहा जाता है कि इस स्‍मार्टफोन की कीमत CNY 4,000 (लगभग 47,700 रुपये) होगी। इसका एक स्‍पेशल वैरिएंट भी आ सकता है, जिसके दाम CNY 5,000 (लगभग 59,600 रुपये) हो सकते हैं। 

बात करें Realme GT 2 Pro के स्‍पेसिफ‍िकेशंस की, तो यह डिवाइस 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.8 इंच के WQHD+ OLED डिस्प्ले के साथ आ सकती है। फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप होने की संभावना है। इसमें मेन सेंसर 50 मेगापिक्सल का होगा। यह स्मार्टफोन 12GB तक रैम और 512GB इंटरनल स्‍टोरेज से लैस हो सकता है, जिसे स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 SoC की ताकत मिलेगी। 

 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Flagship-grade 2K display
  • Very good performance
  • Good battery life, rapid charging
  • Feature-rich OS, promised updates
  • Very good cameras
  • कमियां
  • Design could have been more distinctive
  • Gets very hot when stressed
  • No IP rating
  • No wireless charging
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 8 Gen 1
फ्रंट कैमरा32-मेगापिक्सल
रियर कैमरा50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम12 जीबी
स्टोरेज256 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 12
रिज़ॉल्यूशन1440x3216 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  2. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  4. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
  5. Red Magic 12 Pro+ में गेमिंग के लिए मिलेंगे फीचर्स, अगले सप्ताह लॉन्च
  6. Airtel फ्री दे रहा पोस्टपेड प्लान के साथ इंटरनेशनल रोमिंग, विदेशों की यात्रा पर भी ले पाएंगे डेटा-कॉल के लाभ
  7. HMD Slate Tab 5G में मिल सकता है 15.6 इंच डिस्प्ले, 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा
  8. 8,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले वाला Vivo Y32 लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ आया नया फोन
  9. IMC 2026: Jio ने पेश किए स्मार्ट ग्लासेस, UPI पेमेंट कर पाएंगे और AI देगा सवालों का जवाब
  10. Lenovo ने लॉन्च किया AI फीचर्स वाला ThinkBook 14x लैपटॉप, आपकी पसंद के मिलेंगे फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »