Realme की पेरिस्कोप कैमरा के साथ Realme 12 Pro+ लॉन्च करने की तैयारी

कंपनी ने इस वर्ष जुलाई में Realme 11 Pro+ को पेश किया था। पिछले कुछ वर्षों में Realme के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

Realme की पेरिस्कोप कैमरा के साथ Realme 12 Pro+ लॉन्च करने की तैयारी

इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल OmniVision OV64B टेलीफोटो कैमरा हो सकता है

ख़ास बातें
  • इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 2 SoC हो सकता है
  • कंपनी ने इस वर्ष जुलाई में Realme 11 Pro+ को पेश किया था
  • पिछले कुछ वर्षों में Realme के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ी है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर Realme पेरिस्कोप जूम कैमरा के साथ एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। यह स्मार्टफोन Realme 12 Pro+ हो सकता है। कंपनी ने इस वर्ष जुलाई में Realme 11 Pro+ को पेश किया था। पिछले कुछ वर्षों में Realme के मिड-रेंज स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

कंपनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट किए गए एक टीजर में देश में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की जानकारी दी है। इसकी टैगलाइन में लिखा है "नो पेरिस्कोप नो फ्लैगशिप", जिससे इस स्मार्टफोन में बेहतर ऑप्टिकल जूम कैपेबिलिटी होने का संकेत मिल रहा है। इस टीजर में स्मार्टफोन की रियर साइड को एक रिंग के साथ दिखाया गया है। इस महीने की शुरुआत में कंपनी ने पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा के साथ अपना पहला फ्लैगशिप स्मार्टफोन Realme GT 5 Pro लॉन्च किया था। हालांकि, कंपनी ने नए स्मार्टफोन के मॉडल की पुष्टि नहीं की है लेकिन यह Realme 12 Pro+ हो सकता है। 

टिप्सटर Abhishek Yadav (@yabhishekhd) इस टीजर में दी गई इमेज को रीपोस्ट कर दावा किया है कि Realme 12 Pro+ को जनवरी में लॉन्च किया जा सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर क्वालकॉम का Snapdragon 7s Gen 2 SoC हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 64 मेगापिक्सल का OmniVision OV64B टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम के साथ दिया जा सकता है। 

Realme 11 Pro+ में 6.70 इंच का फुल एचडी प्‍लस AMOLED डिस्‍प्‍ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर ऑक्टाकोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7050 दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर चलता है। इसकी 5,000 mAh की बैटरी 100 W फास्‍ट चार्जिंग को सपोर्ट के साथ है। इस स्मार्टफोन की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में 200 मेगापिक्‍सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्‍सल का सेकेंडरी कैमरा और 2 मेगापिक्‍सल का सेंसर है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्‍प्‍ले फ‍िंगरप्रिंट सेंसर है। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में वाई-फाई, जीपीएस, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट शामिल हैं। हाल ही में Realme ने Narzo 60x  को लॉन्च किया था। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। Realme Narzo 60x के 4 GB + 128 GB वेरिएंट का प्राइस 12,999 रुपये है और 6 GB + 128 GB का 14,499 रुपये है। यह स्मार्टफोन ग्रीन और ब्लैक कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel 11 Pro XL vs Vivo X300 Ultra vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें किस फ्लैगशिप पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  2. दिल्ली में प्रदूषण से बुरा हाल, घर पर ये एयर प्यूरिफर करेंगे हवा को साफ, Amazon सेल में डिस्काउंट पर मिल रहे
  3. ₹14249 में Samsung का 5G फोन, 6000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा, मौका हाथ से न जाने दें
  4. Jio का गजब रिचार्ज प्लान, बिना डेली स्पीड लिमिट के चलाएं अनलिमिटेड 5G इंटरनेट, कीमत सिर्फ 15 रुपये
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  6. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  7. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  8. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  9. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »