Realme Narzo N55 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, Amazon पर लाइव हुआ प्रोडक्ट पेज

ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Realme के आगामी Narzo डिवाइस का लैंडिंग पेज दिख रहा है। इस पेज पर दो टीजर दिए गए हैं

Realme Narzo N55 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, Amazon पर लाइव हुआ प्रोडक्ट पेज

यह Narzo ब्रांड के तहत पहला N सीरीज का फोन होगा

ख़ास बातें
  • Realme Narzo N55 को देश में 12 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है
  • कंपनी ने इसके लॉन्च की पुष्टि नहीं की है
  • इसका 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी हो सकता है
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Realme जल्द ही भारत में नया स्मार्टफोन Narzo N55 लॉन्च कर सकती है। इसे शुरुआत में कंपनी ने "प्रोजेक्ट N" कहा था। इसके सेगमेंट के बारे में जानकारी नहीं होगा क्योंकि यह Narzo ब्रांड के तहत पहला N सीरीज का फोन होगा। इसके वेरिएंट्स के बारे में कुछ जानकारी लीक हुई है। 

ई-कॉमर्स साइट Amazon पर Realme के आगामी Narzo डिवाइस का लैंडिंग पेज दिख रहा है। इस पेज पर दो टीजर दिए गए हैं। इनमें से पहले स्लाइड में डिवाइस के फ्रंट पर डिस्प्ले दिख रहा है जिसमें N अक्षर है। इसके साथ ही दायीं ओर वॉल्यूम और पावर बटन दिए गए हैं। दूसरी स्लाइड में इसके दायीं ओर के ऊपरी हिस्से को दिखाया गया है। इसके नीचे 64, 90, 33, 16 जैसे नंबर्स अन्य वेरिएशंस के साथ दिए गए हैं। हालांकि, इनसे कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल रही। इनमें से बड़े कैरेक्टर्स को स्मार्टफोन के हार्डवेयर से जोड़ा जा सकता है। इनमें से 90 इस हैंडसेट के डिस्प्ले का 90 Hz रिफ्रेश रेट हो सकता है। इसके अलावा 64 इसके 64 मेगापिक्सल कैमरा, 16 इसके 16 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा और 33 इसकी फास्ट चार्जिंग कैपेसिटी से जुड़ा हो सकता है। 

इन टीजर के अलावा इस स्मार्टफोन के बारे में बहुत कम जानकारी मिली है। इसे 4GB के RAM और 64GB स्टोरेज और 4GB के RAM और 128 GB की स्टोरेज वाले दो वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया जा सकता है। इसके 6 GB के RAM और 64 GB और 128 GB स्टोरेज के दो वेरिएंट्स भी हो सकते हैं। इसका 8 GB RAM और 128 GB स्टोरेज वाला वेरिएंट भी हो सकता है। 

एक अन्य रिपोर्ट में बताया गया था कि Realme Narzo N55 को देश में 12 अप्रैल को लॉन्च किया जा सकता है। हालांकि, Realme ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हाल ही में कंपनी ने चीन में Realme GT Neo 5 SE स्‍मार्टफोन लॉन्‍च किया है। इसे Realme GT Neo 5 का हल्का वर्जन बताया जा रहा है। कंपनी ने GT Neo 5 को फरवरी में पेश किया गया था। इसके साथ ही कंपनी का दावा था कि यह 240W चार्जिंग वाला पहला स्‍मार्टफोन है। इसकी तुलना में Realme GT Neo 5 SE की बैटरी 100W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Battery, Realme, Market, China, Amazon, Product, Processor, Camera, Launch
शेल्डन पिंटो

शेल्डन पिंटो मुंबई में रहते हैं और इन्हें स्मार्टफोन और ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung ने लॉन्च किया दुनिया का पहला 500Hz गेमिंग मॉनिटर! इतनी रखी है कीमत
  2. Huawei जल्द लॉन्च करेगी Nova 14 सीरीज, शामिल होगा नया Ultra वेरिएंट
  3. Samsung Galaxy S25 Edge की भारत में कीमत अनाउंस, 256GB प्री-ऑर्डर करने पर मिलेगा 512GB स्टोरेज मॉडल!
  4. पाकिस्तान से भारतीय वेबसाइट्स पर 15 लाख हमले, सिर्फ 150 सफल, जानें पूरा मामला
  5. Ray-Ban Meta Smart Glasses भारत में लॉन्च, चश्मे से कर पाएंगे मोबाइल और कैमरे के काम
  6. Motorola ने भारत में लॉन्च किया Razr 60 Ultra, 4 इंच कवर डिस्प्ले, जानें स्पेसिफिकेशंस
  7. 48MP कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ Sony Xperia 1 VII लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  8. CBSE Result 2025: अब DigiLocker पर मिलेगी मार्कशीट, जानें तरीका
  9. Samsung Galaxy S25 Edge vs Google Pixel 9 Pro: फीचर्स में हुआ मुकाबला, जानें कौन है बेस्ट
  10. क्रिप्टो मार्केट में प्रॉफिट बुकिंग, बिटकॉइन का प्राइस घटकर 1,03,400 डॉलर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2025. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »