• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Oppo 15 मई को लॉन्च करेगी 20000mAh पावर बैंक: इनबिल्ट केबल, टॉर्च, फास्ट चार्जिंग और बहुत कुछ!

Oppo 15 मई को लॉन्च करेगी 20000mAh पावर बैंक: इनबिल्ट केबल, टॉर्च, फास्ट चार्जिंग और बहुत कुछ!

Oppo ने नया 20,000mAh पावर बैंक टीज किया है, जिसे 15 मई को लॉन्च किया जाएगा। SuperVOOC 45W सपोर्ट वाला यह पावर बैंक डिवाइस को तुरंत चार्ज करने का दावा करता है।

Oppo 15 मई को लॉन्च करेगी 20000mAh पावर बैंक: इनबिल्ट केबल, टॉर्च, फास्ट चार्जिंग और बहुत कुछ!
ख़ास बातें
  • Oppo ने नया 20,000mAh पावर बैंक टीज किया है
  • इसे 15 मई को लॉन्च किया जाएगा
  • 45W आउटपुट सपोर्टेड पावर बैंक डिवाइस को क्विक चार्ज करने का दावा करता है
विज्ञापन
Oppo 15 मई को अपने घरेलू बाजार में Reno 14 सीरीज के स्मार्टफोन मॉडल्स को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने अब बताया है कि इसके साथ एक नया पावर बैंक भी पेश किया जाएगा, जो 20,000mAh क्षमता का होगा। यह SuperVOOC 45W सुपर फ्लैश चार्ज पावर बैंक होगा। इसमें इनबिल्ट USB-C केबल के साथ इंटीग्रेटेड LED टॉर्च भी मिलेगा, जो तीन ब्राइटनेस मोड्स के साथ आएगा।

Oppo ने नया 20,000mAh पावर बैंक टीज किया है, जिसे 15 मई को लॉन्च किया जाएगा। SuperVOOC 45W सपोर्ट वाला यह पावर बैंक डिवाइस को तुरंत चार्ज करने का दावा करता है। इसमें इनबिल्ट USB-C केबल मिलती है, जिससे इसके साथ एक केबल लेकर चलने की जरूरत खत्म हो जाएगी। पावर बैंक एक USB-C पोर्ट और एक USB-A पोर्ट मिलकर तीन डिवाइसेज को एक साथ चार्ज करने में सक्षम होगा। हालांकि, अगर तीनों डिवाइसेज एक साथ चार्ज हो रहे हों तो टोटल आउटपुट कितना होगा, इस पर फिलहाल Oppo ने कुछ नहीं बताया है।

इसे खुद भी तेजी से चार्ज किया जा सकता है, लेकिन चार्जिंग टाइम की डिटेल्स अभी बाहर नहीं आई है। एक और दिलचस्प टच है इसका टॉर्च मोड। इसमें LED फ्लैशलाइट दी गई है, जिसमें तीन लेवल की ब्राइटनेस है।

डिजाइन की बात करें तो इसका मिंट ग्रीन कलर और सेमी-ट्रांसपेरेंट एंड में लाया जाएगा। साइज और वजन का अभी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन लुक से अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह कैरी करने लायक होगा, चाहे बैटरी बड़ी हो।

इस लॉन्च के साथ Oppo एक और छोटा 22.5W Energy Jelly Power Bank भी लाने वाली है। हालांकि दोनों ही मॉडल फिलहाल चीन-एक्सक्लूसिव लग रहे हैं। इंटरनेशनल मार्केट में इनकी एंट्री की कोई पुष्टि नहीं है। कीमत की बात करें तो अभी कुछ तय नहीं है। जैसा कि हमने बताया, इन प्रोडक्ट्स को Reno 14 सीरीज के साथ पेश किया जाएगा।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Oppo, Oppo Power Bank, Oppo 20000mAh Power Bank
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगी 9,000mAh की बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  3. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  4. ₹200 में Airtel लाई YouTube Premium, JioHotstar, Prime Video जैसे ऐप्स का सब्सक्रिप्शन, Jio, Vi की छुट्टी!
  5. Redmi K100 में होगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite चिप! 27 अक्टूबर को है लॉन्च
  6. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  8. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  9. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  10. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »