6000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Realme C73 5G लॉन्च, जानें सबकुछ

Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Realme C73 5G लॉन्च कर दिया है।

6000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Realme C73 5G लॉन्च, जानें सबकुछ

Photo Credit: Realme

Realme C73 5G में 32 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Realme C73 5G में 6.67 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है।
  • Realme C73 5G में 32 मेगापिक्सल का पहला कैमरा दिया गया है।
  • Realme C73 5G में 6000mAh की बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Realme C73 5G लॉन्च कर दिया है। C73 5G में 6.67 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है। इसमें C73 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का पहला कैमरा है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर दिया गया है। यहां हम आपको Realme C73 5G के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Realme C73 5G Price


Realme C73 5G के 4GB + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,499 रुपये और 4GB + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 11,499 रुपये है। कलर ऑप्शन के मामले में यह फोन जेड ग्रीन, क्रिस्टल पर्पल और ऑनक्स ब्लैक में उपलब्ध है। यह स्मार्टफोन बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ-साथ कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर उपलब्ध है। लॉन्च ऑफर के तहत सभी बैंक के कार्ड से भुगतान पर 500 रुपये फ्लैट डिस्काउंट मिल सकता है।


Realme C73 5G Specifications


Realme C73 5G में 6.67 इंच की HD+ IPS LCD डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720×1604 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इसमें ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 6nm प्रोसेसर के साथ आर्म माली-G57 MC2 जीपीयू दिया गया है। इसमें 4GB LPDDR4X RAM और 64GB / 128GB UFS 2.2 स्टोरेज दी गई है, जिसे माइक्रोएसडी के साथ 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड रियलमी UI 6.0 पर काम करता है। इस फोन में 15W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6000mAh की बैटरी दी गई है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो C73 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 32 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 165.7 मिमी, चौड़ाई 76.22 मिमी, मोटाई 7.94 मिमी और वजन 197 ग्राम है। इस फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग है। इस फोन में सैन्य-ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD 810H सर्टिफिकेशन है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G SA, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, GLONASS, गैलीलियो, QZSS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.67 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक डिमेंसिटी 6300
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा32-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 15
रिज़ॉल्यूशन720x1604 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  2. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  4. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  5. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  6. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  7. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  8. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  9. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
  10. Excitel दिवाली धमाका ऑफर: 3 महीने तक फ्री मिल रहा 200Mpbs की स्पीड वाला इंटरनेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »