• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme C53, Realme Pad 2 आज होंगे लॉन्च, 108MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले के साथ जानें क्या होगा खास

Realme C53, Realme Pad 2 आज होंगे लॉन्च, 108MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले के साथ जानें क्या होगा खास

ealme C53 के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये हो सकती है

Realme C53, Realme Pad 2 आज होंगे लॉन्च, 108MP कैमरा, 120Hz डिस्प्ले के साथ जानें क्या होगा खास

Photo Credit: Flipkart

Realme C53 में 108 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।

ख़ास बातें
  • Realme C53 में 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा।
  • Realme Pad 2 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी जाएगी।
  • Realme C53 के 4GB+ 128GB वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये हो सकती है।
विज्ञापन
Realme भारतीय बाजार में अपने नए प्रोडक्ट्स लेकर आ रहा है। हाल ही में Narzo 60 सीरीज को लॉन्च किया था और अब कंपनी अपने दो नए डिवाइसेज लेकर आ रही है। चीनी कंपनी अपने आगामी डिवाइसेज में सेगमेंट फर्स्ट फीचर्स प्रदान करेगी। Realme C53 में 108 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जाएगा जो कि इस प्राइज रेंज में पहला स्मार्टफोन होगा। वहीं Realme Pad 2 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले दी जाएगी। यहां हम आपको नए स्मार्टफोन और टैबलेट के बारे में विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।


Realme C53, Realme Pad 2 लॉन्च डिटेल्स


Realme अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च करने के लिए अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीमिंग करेगा। यूजर्स 12 बजे से लाइव इवेंट देख सकते हैं। इस इवेंट के दौरान डिवाइसेज की कीमत और उपलब्धता की जानकारी मिलेगी।


Realme C53 और Realme Pad 2 की अनुमानित कीमत और उपलब्धता


टिप्सटर अभिषेक यादव के अनुसार, Realme C53 के 4GB RAM + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये हो सकती है। अगर Realme Pad 2 पुराने मॉडल को फॉलो करता है तो टैबलेट की कीमत 20,000 रुपये के अंदर होगी। Realme C53 की बिक्री अर्ली बर्ड सेल के तहत आज 6 बजे से होगी और ग्राहकों को 1 हजार रुपये का डिस्काउंट मिलेगा। वहीं Realme Pad 2 ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए 26 जुलाई से उपलब्ध होगा।

Realme Narzo 60 5G
Realme Narzo 60 5G में 6.43 इंच की फुल HD+ SuperAMOLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,400 x 1,080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 90Hz है। यह स्मार्टफोन Android 13 पर बेस्ड Realme UI 4.0 पर काम करता है। यह फोन MediaTek Dimensity 6020 SoC पर काम करता है। Realme Narzo 60 5G में 16GB RAM है, जिसमें 8GB फिजिकल RAM और 8GB वर्चुअल RAM है। वहीं 256GB इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप के मामले में इस फोन में 64 मेगापिक्सल का पहला कैमरा और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं इसके फ्रंट में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »