Realme C12 भारत में जल्द होगा लॉन्च, कंपनी ने दिया संकेत

पुरानी लिस्टिंग में कथित Realme C12 फोन को 6,000 एमएएच बैटरी के साथ लिस्ट किया गया था। फोन 10 वाट फास्ट चार्जिंग के साथ आ सकता है।

विज्ञापन
Vineet Washington, अपडेटेड: 10 अगस्त 2020 17:26 IST
ख़ास बातें
  • Realme C12 स्मार्टफोन BIS वेबसाइट पर हुआ था लिस्ट
  • रियलमी सी12 फोन 3 जीबी रैम व ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से होगा लैस
  • मॉडल नंबर RMX2189 के साथ सामने आया है नया फोन

कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है Realme C12 फोन

Realme C12 स्मार्टफोन को भारत व अन्य क्षेत्रों में जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। पिछले कुछ समय से यह स्मार्टफोन कई ज़रूरी सर्टिफिकेशन व बेंचमार्क हासिल कर चुका है। मॉडल नंबर RMX2189 को लेकर माना जा रहा है कि यह रियलमी सी12 है, जो अब गीकबेंच और ब्यूरो ऑफ इंडिया स्टैंडर्ड वेबसाइट पर लिस्ट हुआ है। इसके अलावा, Realme ने भी ट्विटर के माध्यम से C सीरीज़ के नए स्मार्टफोन के भारत में एंट्री की जानकारी दी है, जो कि Realme C12 ही हो सकता है।  

गीकबेंच लिस्टिंग में Realme फोन को मॉडल नंबर RMX2189 के साथ लिस्ट किया गया है। माना जा रहा है कि यह Realme C12 हो सकता है। लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 3 जीबी रैम, ऑक्टा-कोर मीडियाटेक MT6765G (हीलियो पी35) प्रोसेसर, और एंड्रॉयड 10 के साथ आएगा। इस फोन को गीकबेंच पर सिंगल कोर टेस्ट में 165 पॉइंट्स और मल्टी-कोर टेस्ट में 972 पॉइंट्स मिले हैं। 7 अगस्त की इस लिस्टिंग में फोन की अन्य जानकारियों से पर्दा नहीं उठा है।
Advertisement

आपको बता दें, इससे पहले यह मॉडल नंबर BIS वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जिसका मतलब है कि रियलमी सी12 स्मार्टफोन अन्य देशों के अलावा भारत में भी दस्तक ज़रूर देगा। लिस्टिंग के अनुसार, मॉडल नंबर RMX2189 स्मार्टफोन को 4 अगस्त को लिस्ट में शामिल किया गया है। हालांकि, इस लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन संबंधी कोई जानकारी शामिल नहीं है। इससे पहले की रिपोर्ट में सामने आया था कि यह फोन थाईलैंड, इंडोनेशियाई, मलेशियाई और चीनी सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है।

गौरतलब है कि गीकबेंच और बीआईएस लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले Rootmygalaxy द्वारा सार्वजनिक की गई थी, हालांकि बाद में Gadgets 360 ने भी इस लिस्टिंग की स्वतंत्र रूप से जांच की है।
Advertisement

इसके अलावा Realme ने अपने ट्विटर पेज पर नए ‘#EntryLevelValueKings' की जानकारी दी है, जो कि जल्द भारत में दस्तक देने वाला है। माना जा रहा है कि यह रियलमी सी12 का टीज़र हो सकता है। कंपनी द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में Realme C1, Realme C2, Realme C3 और Realme C11 दिखाई दिया है, जो एक और बड़ा संकेत है कि लाइनअप का यह आगामी फोन रियलमी सी12 ही होगा।
Advertisement
 
 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Dual 4G VoLTE
  • Excellent battery life
  • Large and bright display
  • Dedicated microSD slot
  • Bad
  • Average cameras
  • Usage can feel sluggish
  • Laminated back prone to scratches
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4230 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1520 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Beautiful design
  • Up-to-date software
  • Very good battery life
  • Bad
  • Below-average cameras
  • Weak performance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो पी22

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

4000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9.0 Pie

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good performance
  • Excellent battery life
  • Clean UI
  • Bad
  • Preinstalled bloatware
  • Lacks fast charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.52 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी70

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Incredible battery life
  • Looks good, easy to handle
  • Average display
  • Bad
  • Weak overall performance
  • Only 2GB of RAM
  • Poor low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.50 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक हीलियो जी35

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 10

रिज़ॉल्यूशन

720x1600 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme C12, Realme C12 specifications
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD Key 2 बजट फोन जल्द हो सकता है लॉन्च! 13MP डुअल कैमरा, 5000mAh बैटरी
  2. 500 रुपये से कम में 5 वायर्ड ईयरफोन, JBL और boAt जैसे कई ऑप्शन
  3. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  4. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  5. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  6. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  7. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  8. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  9. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  10. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.