• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme C12 फोन कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, 6,000 एमएएच बैटरी की मिली जानकारी

Realme C12 फोन कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, 6,000 एमएएच बैटरी की मिली जानकारी

रियलमी सी12 फोन NBTC लिस्टिंग के साथ-साथ अन्य सर्टिफिकेशन वेबासइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जिसमें TKDN, SDPPI और China Quality Certification (CQC) आदि शामिल हैं।

Realme C12 फोन कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट, 6,000 एमएएच बैटरी की मिली जानकारी

कंपनी ने नहीं दी Realme C12 की मौजूदगी की कोई जानकारी

ख़ास बातें
  • Realme C12 में मौजूद हो सकती है 10 वाट चार्जिंग स्पीड
  • रियलमी सी12 कंपनी की बजट-फ्रेंडली C सीरीज़ का आगामी स्मार्टफोन हो सकता है
  • कई सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हो चुका है रियलमी सी12 फोन
विज्ञापन
Realme C12 कंपनी की बजट-फ्रेंडली C सीरीज़ का आगामी स्मार्टफोन हो सकता है। यह फोन NBTC लिस्टिंग के साथ-साथ अन्य सर्टिफिकेशन वेबासइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जिसमें TKDN, SDPPI और China Quality Certification (CQC) आदि शामिल हैं। यह फोन मॉडल नंबर RMX2189 के साथ इन लिस्टिंग्स में लिस्ट हुआ है, हालांकि NBTC लिस्टिंग में साफतौर पर इस मॉडल नंबर को Realme C12 मोनिकर के साथ जोड़ा गया है। फिलहाल, कंपनी ने रियलमी सी12 की मौजूदगी के बारे में कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं की है।

NBTC लिस्टिंग में दो संकेत मिले हैं, एक यह कि Realme C12 का मॉडल नंबर RMX2189 है और दूसरा यह कि यह फोन 4G सपोर्ट के साथ आएगा। जैसे कि हमने बताया यह फोन इससे पहले अन्य सर्टिफिकेशन वेबसाइट पर भी लिस्ट हो चुका है, जिसमें TKDN, SDPPI और China Quality Certification (CQC) आदि शामिल हैं। CQC लिस्टिंग में फोन का मॉडल नंबर RMX2189  के साथ लिस्ट है, जिसके अनुसरा फोन में 6,000 एमएएच बैटरी दी जाएगी। यह कोई हैरान करने वाली बात नहीं है, हाल ही में लॉन्च हुआ Realme C15 स्मार्टफोन भी इसी बैटरी क्षमता के साथ लॉन्च किया गया है। हालांकि, रियलमी सी12 को लेकर कहा गया है कि इसमें 10 वाट चार्जिंग मौजूद होगी, हालांकि रियलमी सी15 में 18 वाट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी दी गई है।

NBTC लिस्टिंग की जानकारी सबसे पहले MySmartPrice द्वारा दी गई है, हालांकि बाद में स्वतंत्र रूप से Gadgets 360 ने भी इसकी जांच की। जबकि अन्य तीन लिस्टिंग की जानकारी जाने-माने टिप्सटर अभिषेक यादव ने दी है, जिसकी जांच हमारे द्वारा नहीं की गई है।

इन सब के अलावा आगामी स्मार्टफोन के बारे में फिलहाल अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आई है। Realme ने भी रियलमी सी12 के बारे में कोई जानकारी सार्वजनकि नहीं की है, लेकिन यह सभी सर्टिफिकेशन यह संकेत देते हैं कि कंपनी इस फोन को जल्द से जल्द लॉन्च करने की योजना बना रही है।

रियलमी सी15 कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन है, जिसे C सीरीज़ के तहते पेश किया गया है। यह फोन जुलाई के अंत में इंडोनेशिया में लॉन्च किया गया है। हालांकि, यह फोन भारत में अभी लॉन्च नहीं किया जाएगा। लेकिन रियलमी सी15 फोन हाल ही में रियलमी इंडिया के सपोर्ट पेज पर देखा गया, जिससे अंदाजा लगया जा सकता है कि यह फोन भविष्य में भारत में भी पेश किया जा सकता है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent battery life
  • Built well
  • कमियां
  • Big and heavy
  • Weak overall performance
  • Sub-par cameras
  • 4GB variant isn’t good value
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी35
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता6000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  3. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  4. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  6. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  7. Samsung Galaxy A18 4G बजट फोन के फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh की बैटरी!
  8. 8 सितंबर से WhatsApp हो जाएगा बंद! इन स्मार्टफोन्स पर नहीं चलेगा ऐप
  9. Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 1,032 GB से ज्यादा डेटा, 1000 TV चैनल, JioHotstar भी FREE! जानें प्लान
  10. Xiaomi 18 Fold कल होगा लॉन्च, Leica 200MP तीन कैमरा, 6000mAh बैटरी! जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »