8,999 रुपये की शुरुआती कीमत में आने वाले Redmi 9 की आज हम परिक्षा लेने वाले हैं और हम यह देखेंगे कि नया स्मार्टफोन इस कीमत में आने वाले Realme C12 और Narzo 20A फोन से कितना अलग है और यह प्रतिद्वंदियों के आगे टिक सकता है या नहीं।
Realme Narzo 20 को C1x सीरीज़ के स्मार्टफोन से अलग करने वाली सबसे बड़ी चीज इसका अधिक शक्तिशाली MediaTek Helio G85 प्रोसेसर है। हमने Realme C12 और C15 में हीलियो जी35 चिपसेट के कारण थोड़ा सुस्त प्रदर्शन देखा था। ऐसे में यह एक बड़ा सुधार है।
Realme C12 स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन की बात करें, तो यह फोन वाटरड्रॉप-स्टाइल डिस्प्ले नॉच के साथ आता है, जिसके साथ आपको ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसके अलावा फोन ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और रियर-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है।
Realme C12 की कीमत भारत में 8,999 रुपये है, यह दाम फोन के एक मात्र 3 जीबी + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। कलर ऑप्शन की बात करें, तो Realme C12 फोन आपको पावर ब्लू और पावर सिल्वर विकल्प में उपलब्ध होगा।
Realme C12 के अलावा, Realme Buds Classic की भी सेल आज शुरू होने वाली है। रियलमी बड्स क्लासिक की सेल Flipkart और Realme.com वेबसाइट पर आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगी। कीमत की बात करें, तो यह आपको महज 399 रुपये में खरीद के लिए उपलब्ध होंगे।
आपकी सहूलियत के लिए हमने कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन के आधार पर Realme C12 की तुलना Realme C15 स्मार्टफोन से की है और यह जानने की कोशिश की है कि दोनों Realme हैंडसेट एक-दूसरे से कितने अलग हैं?
Realme C12 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज की कीमत 8,999 रुपये है, जबकि, Realme C15 के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये और 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,999 रुपये है।
Realme C12 की सेल 24 अगस्त को दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि Realme C15 को पहली बार 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे उपलब्ध कराया जाएगा। दोनों ही फोन Flipkart और Realme.com पर मिलेंगे।
Realme C12 और Realme C15 भारत में आज दोपहर 12:30 बजे लॉन्च किए जाएंगे। कंपनी एक डिजिटल इवेंट की मेजबानी कर रही है, जिसे आप घर बैठे रियलमी इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और साथ ही साथ आधिकारिक YouTube चैनल पर लाइव देख सकेंगे।
Realme C15 के भारतीय वेरिएंट के स्पेसिफिकेशंस भी इसके इंडोनेशियन वर्ज़न की तरह ही होंगे। हाल ही में जारी किए गए टीज़र से पता चलता है कि फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप और 18W क्विक चार्ज सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बैटरी से लैस होगा।
Realme C12 को 6,000mAh बैटरी के साथ लॉन्च किए जाने के लिए टीज़ किया गया है, जो रियलमी के अनुसार, एक चार्ज पर 57 दिनों का स्टैंडबाय टाइम, 46 घंटे का टॉक टाइम या 60 घंटे का म्यूजिक प्लेबैक दे सकती है।
Realme ने अपने ट्विटर पेज पर नए ‘#EntryLevelValueKings' की जानकारी दी है, जो कि जल्द भारत में दस्तक देने वाला है। कंपनी द्वारा पोस्ट की गई तस्वीर में Realme C1, Realme C2, Realme C3 और Realme C11 का जिक्र किया गया है।