Realme 9 5G First Impressions: 2022 के लिए बजट में बेस्ट स्मार्टफोन?

Realme 9 5G अपने डिजाइन से आपको आकर्षित नहीं कर पाएगा।

Realme 9 5G First Impressions: 2022 के लिए बजट में बेस्ट स्मार्टफोन?

Realme 9 5G की भारत में कीमत 14,999 रुपये है।

ख़ास बातें
  • Realme 9 5G में आपको 6.5 इंच फुल एचडीप्लस डिस्प्ले देखने को मिलती है।
  • इसमें MediaTek Dimensity 810 चिप दी गई है।
  • Realme 9 5G की बॉडी प्लास्टिक की बनी है।
विज्ञापन
Realme ने हाल ही में भारत में कई अफॉर्डेबल स्मार्टफोन्स जैसे Realme C35, Realme 9 5G, और Realme 9 5G Speed Edition को लॉन्च किया है। इससे पहले कंपनी Realme 9i को भी लॉन्च कर चुकी है। आज हम नए Realme 9 5G पर एक नजर डालते हैं, जिसे कंपनी ने ऑलराउंडर बजट फोन के रूप में लॉन्च किया है। लेकिन क्या 2022 में यह सच में बजट में एक ऑलराउंडर फोन है? क्या अपने प्राइस रेंज में यह उन सारे फीचर्स से लैस है, जिसकी आप 2022 में उम्मीद करते हैं?

Realme 9 5G की भारत में कीमत 14,999 रुपये है। यह इस फोन का इंट्रोडक्टरी प्राइस है, जिसमें इसका 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट आता है। वहीं, इसके 6GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,499 रुपये है। SBI और ICICI Bank कार्ड के जरिए इसे खरीदने वाले ग्राहकों 1,500 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। 14 मार्च से फोन की सेल शुरू हो चुकी है। वहीं, इसका एक पावरफुल वर्ज़न Realme 9 5G Speed Edition की भारत में कीमत 19,999 रुपये है, जिसमें इसका 6GB रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट आता है। इस फोन के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये है। 

जैसा कि इसके नाम से भी पता चलता है, यह एक 5G कनेक्टिविटी वाला फोन है। यह अपने आप में एक बड़ी बात है क्योंकि 15 हजार रुपये के आस-पास की रेंज में 5G कनेक्टिविटी वाले चुनिंदा फोन में से ये एक है। साल के अंत तक भारत में 5G नेटवर्क के शुरू होने की उम्मीद है। लेकिन क्या 5G के बदले में आपको इस फोन के अंदर कुछ अन्य फीचर्स में समझौता तो नहीं करना पड़ेगा? आइए जानते हैं। 

Realme 9 5G में आपको 6.5-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इसमें MediaTek Dimensity 810 SoC दिया गया है, जो 5G सपोर्ट करता है। फोन में 5000mAh की बैटरी है, लेकिन चार्जिंग स्पीड 18W तक सीमित है। फोन के बॉक्स में मिलने वाला चार्जर काफी बड़ा है। फोन में आपको Wi-Fi एसी, ब्लूटूथ 5.1 के साथ सामान्य लोकेशन सर्विसेज भी मिलेंगी। 

Realme 9 Speed Edition की तुलना में फोन के मुख्य स्पेसिफिकेशन थोड़े हल्के हैं, लेकिन इनकी कैमरा कन्फिग्रेशन एक जैसी है। फोन में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इसके अलावा एक और कैमरा है, जिसे कंपनी ब्लैक एंड व्हाइट पाट्रेट लेंस कहती है। इसमें आपको अल्ट्रावाइड कैमरा नहीं मिलेगा जो कि आपको निराशाजनक लग सकता है। सेल्फी के लिए फ्रंट में 16 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 
 
realme
Realme 9 5G की बॉडी प्लास्टिक की बनी है। फोन की बिल्ड क्वालिटी अच्छी है लेकिन पहली बार इतना प्रभावित नहीं कर पाती है। इससे पहले आए मॉडल्स की तरह अबकी बार रियर पैनल में ध्यान खींचने वाला कोई एलीमेंट नहीं दिया गया है। फोन को स्टारगेज व्हाइट और मीटिओर ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। मेरे पास इसका स्टारगेज व्हाइट वेरिएंट आया है, जो कुछ एंगल्स पर हल्की गुलाबी और पीली छटा बिखेरता दिखता है। मीटिओर ब्लैक प्लेन और सिंपल है। फोन की मोटाई 8.5mm और वज़न 188 ग्राम है। 

फोन होल्ड करने में आसान है। पावर बटन तक पहुंच भी आसान है और इसी में फिंगरप्रिंट स्कैनर भी दिया गया है। लेफ्ट साइड में माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट के साथ सिम ट्रे (नैनो सिम) दी गई है। इसी साइड में वॉल्यूम बटन भी दिए गए हैं। फोन के बॉटम में यूएसबी टाइप सी पोर्ट, 3.5mm जैक और स्पीकर शामिल है। 

Realme 9 5G अपने डिजाइन से आपको आकर्षित नहीं कर पाएगा। फोन में ऐसे खास स्पेसिफिकेशन भी नहीं हैं कि यह लोगों की प्राथमिकता बन सके। अगर आप गेमिंग और फोटो क्वालिटी पर ध्यान न देने वाले लोगों में से हैं जो फोन को रोजमर्रा में कुछ ऐप्स के साथ इस्तेमाल करते हैं तो यह आपके लिए काफी पावरफुल फोन है। हालांकि, इसकी परफॉर्मेंस, कैमरा, सॉफ्टवेयर, बैटरी लाइफ, डिस्प्ले आदि के लिए मैं इसका फुल रिव्यू करूंगा। तब तक आप Gadgets 360 के साथ बने रहें।

  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • 5G-ready
  • Good performance
  • 90Hz refresh rate display
  • Decent battery life
  • कमियां
  • Average low-light camera performance
  • Preinstalled bloatware
  • Spammy notifications from first-party apps
  • No ultra-wide-angle camera
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 11
रिज़ॉल्यूशन1800x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  3. iPhone की डिमांड रही जबरदस्त, Apple ने इस तिमाही में भारत समेत ग्लोबल स्तर पर किया सबसे ज्यादा रेवेन्यू
  4. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  5. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  6. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  7. Nothing Phone (4a) पर 10 हजार से ज्यादा डिस्काउंट, Flipkart दिवाली सेल में बंपर ऑफर
  8. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  9. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G मिल रहा ₹8500 सस्ता, Flipkart दिवाली सेल में लिमिटेड है मौका
  2. HP ने लॉन्च किए OmniBook 5 14, ProBook 4 G2iS 14 लैपटॉप, लेटेस्ट फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. REDMAGIC 12 Pro हुआ 8400mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. OnePlus Nord CE6 Lite मिल रहा Amazon दिवाली सेल में सस्ता, जल्द खरीदें लिमिटेड है ऑफर
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की सेल्स ने बनाया रिकॉर्ड, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  6. भारत में लॉन्च हुआ Dell 14S, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  8. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  9. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  10. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »