Realme 6 में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर होने का दावा

Realme 6 की Wi-Fi Alliance लिस्टिंग से पता चला है कि यह 2.4GHz और 5GHz नेटवर्क बैंड्स को सपोर्ट करेगा। लिस्टिंग में रियलमी 6 में MT6785T हार्डवेयर वर्ज़न होने का जिक्र है।

Realme 6 में मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर होने का दावा
ख़ास बातें
  • रियलमी 6 की बैटरी 4,300 एमएएच की होने की जानकारी मिली
  • Realme 6 Pro एंड्रॉयड 10 पर चलेगा
  • Realme 6 और Realme 6 Pro के बारे में कोई आधिकारिक ऐलान नहीं
विज्ञापन
Realme 6 और इसके प्रो वेरिएंट को हाल ही में सिंगापुर का IMDA सर्टिफिकेशन मिला था। इससे इशारा मिला कि रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो लॉन्च से बहुत दूर नहीं हैं। Realme के इन दोनों फोन को अब वाई-फाई एलायंस का सर्टिफिकेशन मिला है। वाई-फाई एलांयस के डेटाबेस से पता चला है कि Realme 6 का मॉडल नंबर RMX2001 है और Realme 6 Pro का मॉडल नंबर RMX2061 है। दावा किया गया है कि रियलमी 6 में मीडियाटेक प्रोसेसर होगा, जबकि रियलमी 6 प्रो में एंड्रॉयड 10 होगा।

Realme 6 की Wi-Fi Alliance लिस्टिंग से पता चला है कि यह 2.4GHz और 5GHz नेटवर्क बैंड्स को सपोर्ट करेगा। लिस्टिंग में रियलमी 6 में MT6785T हार्डवेयर वर्ज़न होने का जिक्र है। बता दें कि मीडियाटेक हीलियो जी90टी प्रोसेसर का इंटरनल मॉडल नंबर MT6785T है। गेमिंग के लिए बना हुआ यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक प्रोसेसर बीते साल जुलाई में लॉन्च किया गया था। यह ARM Cortex-A76 और Cortex-A55 CPU कोर्स के साथ आता है। ग्राफिक्स की ज़िम्मेदारी Mali-G76 3EEMC4 GPU पर है।

फोन की बात करें तो रियलमी 6 की बैटरी 4,300 एमएएच की होगी। हालांकि, फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के लिए कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है। रियलमी 6 का डाइमेंशन 162.1 x 74.8 x 9.6 मिलीमीटर है और वज़न 191 ग्राम। फोन ब्लूटूथ 5.0 सपोर्ट के साथ आएगा। हालांकि, Realme ने अभी तक रियलमी 6 सीरीज़ के फोन को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया है।

अब बात रियलमी 6 सीरीज़ के ज़्यादा पावरफुल स्मार्टफोन Realme 6 Pro की है। इस फोन को भी वाई-फाई एलायंस की साइट पर लिस्ट किया गया है। रियलमी 6 प्रो की वाई-फाई एलायंस की लिस्टिंग से पता चला है कि फोन का मॉडल नंबर RMX2061 है। यह डुअल-बैंड Wi-Fi a/b/g/n//ac स्टेंडर्ड के साथ लिस्ट हुआ है। पता चला है कि फोन एंड्रॉयड 10 पर चलेगा। इसमें ColorOS स्किन के साथ Realme UI का तड़का होगा। रियलमी 6 सीरीज़ में नॉच की छुट्टी होगी और इनमें होल-पंच डिज़ाइन हो सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme, Realme 6, Realme 6 Pro, RMX2001, RMX2061
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹29 हजार सस्ता मिल रहा Google का पिक्सल फोन, दिवाली सेल में बचत का मौका
  2. WhatsApp में बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, नहीं जाएगा ब्लू टिक, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  3. Moto Watch 2 Fit: AI से सवाल पूछ पाएंगे, कलाई से दे पाएंगे कॉल का जवाब, 12 दिनों तक चलेगी बैटरी
  4. न केबल का झंझट, न अलग फोन होल्डर! Portronics ने लॉन्च किया नया 3-in-1 मैग्नेटिक वायरलेस चार्जर
  5. Motorola Signature 27 की टक्कर Oppo Find X10 और Google Pixel 11 Pro XL से: देखें कौन सा है ज्यादा बेहतर
  6. Motorola Moto One लॉन्च होगा 12GB रैम, OLED डिस्प्ले, Snapdragon 8 Gen 5 चिप के साथ!
  7. महज ₹13449 में मिल रहा 6000mAh बैटरी और 50MP कैमरा वाला 5G फोन, Flipkart Big Bang Diwali सेल में डील
  8. Oukitel ने लॉन्च किया सस्ता, iPhone जैसे डिजाइन वाला फोन, 5000mAh बैटरी, AI कैमरा फीचर
  9. Moto buds 2 Ultra लॉन्च: AI लाइव ट्रांसलेट, Bose साउंड के साथ 37 घंटे तक चलने वाली बैटरी
  10. ₹31000 सस्ता मिल रहा Apple का सबसे स्लिम iPhone, जल्द करें मौका हाथ से छूट न जाए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »