• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Realme 6 में 8 जीबी रैम और मीडियाटेक हीलियो जी90 प्रोसेसर होने की मिली जानकारी

Realme 6 में 8 जीबी रैम और मीडियाटेक हीलियो जी90 प्रोसेसर होने की मिली जानकारी

Realme 6 में एंड्रॉयड 10 और 8 जीबी रैम होने की उम्मीद है। इसके अलावा लिस्टिंग में फोन में MT6875V/CC ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होने की जानकारी है। यह मीडियाटेक हीलियो जी90 प्रोसेसर है।

Realme 6 में 8 जीबी रैम और मीडियाटेक हीलियो जी90 प्रोसेसर होने की मिली जानकारी
ख़ास बातें
  • Realme 5 मार्च को एक इवेंट आयोजित करने वाली है
  • Realme 6 Pro गीकबेंच साइट पर RMX2061 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट
  • Realme 6 Pro को की सेल 15 मार्च से होगी शुरू
विज्ञापन
Realme 6 और Realme 6 Pro को भारत में 5 मार्च को लॉन्च किया जाना है। आधिकारिक लॉन्च से पहले बेंचमार्क साइट गीकबेंच पर Realme के दोनों ही स्मार्टफोन को लिस्ट किया गया है। इससे फोन के हार्डवेयर के बारे में जानकारी सामने आई है। गीकबेंच लिस्टिंग से रियलमी 6 स्मार्टफोन में मीडियाटेक प्रोसेसर और रियलमी 6 प्रो में क्वालकॉम चिपसेट होने का पता चला है। रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो हैंडसेट होल-पंच डिस्प्ले डिज़ाइन के साथ आएंगे। नए रियलमी फोन 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले से लैस होंगे और इनमें कई रियर कैमरे मौज़ूद होंगे।

Geekbench लिस्टिंग में RMX2001 मॉडल नंबर वाले रियलमी फोन का ज़िक्र है। प्रतीत होता है कि यह Realme 6 हैंडसेट है। इसमें एंड्रॉयड 10 और 8 जीबी रैम होने की उम्मीद है। इसके अलावा लिस्टिंग में फोन में MT6875V/CC ऑक्टा-कोर प्रोसेसर होने की जानकारी है। यह मीडियाटेक हीलियो जी90 प्रोसेसर है।

गीकबेंच की लिस्टिंग को 29 फरवरी को अपलोड किया गया था। इसके अलावा फोन को सिंगल-कोर टेस्ट में 489 और मल्टी-कोर टेस्ट में 1,605 का स्कोर मिला।

रियलमी 6 की तरह Realme 6 Pro को गीकबेंच साइट पर RMX2061 मॉडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। बेंचमार्क साइट से फोन में एंड्रॉयड 10, 8 जीबी रैम, क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर होने के बारे में पता चला।

Realme ने आधिकारिक तौर पर नए बजट स्मार्टफोन में प्रोसेसर की कोई जानकारी नहीं दी है। हालांकि, पुराने रिपोर्ट्स से रियलमी 6 में मीडियाटेक प्रोसेसर और रियलमी 6 प्रो में क्वालकॉम चिपसेट होने का पता चला था।

हाल ही आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि Realme 6 का दाम 9,999 रुपये से शुरू होगा और रियलमी 6 प्रो की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये होगी।

Realme 5 मार्च को एक इवेंट आयोजित करने वाली है। इस इवेंट में रियलमी 6 सीरीज़ के हैंडसेट के साथ रियलमी बैंड से पर्दा उठाया जाएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Striking design
  • Decent selfie cameras
  • Good all-round performance
  • Solid battery life and quick charging
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Somewhat bulky
  • Cameras could do better in low light
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Impressive performance
  • Very good battery life
  • Clean UI
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »