Realme 6, Realme 6 Pro और Realme Band आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि Realme 6 की भारत में कीमत 9,999 रुपये और Realme 6 Pro की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होगी।

Realme 6, Realme 6 Pro और Realme Band आज होंगे लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीम

Realme 6 और Realme 6 Pro के लिए लॉन्च इवेंट वेबपेज लाइव

ख़ास बातें
  • रियलमी 6 प्रो का होल-पंच कैप्सूल के आकार का है
  • रियलमी 6 प्रो में स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
  • रियलमी 6 में मीडियाटेक हीलियो जी90 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
विज्ञापन
Realme 6 सीरीज़ से आज पर्दा उठ जाएगा। कंपनी की नई स्मार्टफोन सीरीज़ के Realme 6 और Realme 6 Pro हैंडसेट होल-पंच डिज़ाइन और 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले के साथ आएंगे। रियलमी 6 और रियलमी 6 प्रो में कई रियर कैमरे भी दिए जाने तय हैं। रियलमी 6 में मीडियाटेक प्रोसेसर इस्तेमाल किए जाने की खबर है जबकि रियलमी 6 प्रो में क्वालकॉम चिपसेट दिए जाने के कयास लगाए जा रहे हैं। रियलमी 6 स्मार्टफोन के साथ यह चीनी कंपनी Realme Band से भी पर्दा उठाएगी। इन प्रोडक्ट को लॉन्च करने के पहले कंपनी एक इवेंट आयोजित करने वाली थी। लेकिन कोरोनावायरस के बढ़ते खतरे को देखते हुए Realme ने फिजिकल इवेंट को रद्द करने का फैसला किया। अब ये प्रोडक्ट ऑनलाइन इवेंट में लॉन्च किए जाएंगे।
 

Realme 6 launch event: How to watch live stream?

रियलमी 6 के लॉन्च इवेंट को यूट्यूब पर Realme India के चैनल द्वारा लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। लाइवस्ट्रीम का आगाज़ दोपहर साढ़े 12 बजे होगा।


Realme 6 Pro, Realme 6 price in India (rumoured)

हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि Realme 6 की भारत में कीमत 9,999 रुपये और Realme 6 Pro की कीमत 13,999 रुपये से शुरू होगी। दोनों ही Realme फोन को ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट और रियलमी की अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाने की उम्मीद है।
 

Realme 6 Pro specifications (expected)


रियलमी 6 प्रो के बारे में पता चला है कि यह 90 हर्ट्ज़ फुल-एचडी+ डिस्प्ले और डुअल होल-पंच सेल्फी कैमरा के साथ आएगा। फोन में चार रियर कैमरे भी दिए जाएंगे। इसमें प्राइमरी सेंसर 64 मेगापिक्सल का होगा और यह 20x ज़ूम को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा फोन में 30 वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के लिए सपोर्ट है। Realme 6 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।
 

Realme 6 specifications (expected)

रियलमी 6 प्रो की तरह Realme 6 में 90 हर्ट्ज़ डिस्प्ले होगा। स्मार्टफोन कई रियर कैमरे और 30 वॉट फ्लैश चार्ज टेक्नोलॉजी से लैस होगा। टीज़र इमेज से इशारा मिला है कि यह फोन भी होल-पंच डिजाइन के साथ आएगा। लेकिन सिर्फ एक सेंसर के लिए जगह होगी। इसके अलावा रियलमी 6 में मीडियाटेक  हीलियो जी90 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है।
 

Realme Band specifications (expected)

Realme Band कई स्मार्ट नोटिफिकेशन के साथ आएगा, जो आपको कॉल, रिमाइंडर्स, मैसेज और एसएमएस मैसेज की जानकारी देगा। बैंड के टच बटन को लम्बे वक्त तक प्रेस करके आपको कॉल्स काटने की भी सुविधा मिलेगी। यह बैंड IP68 वॉटर रेसिस्टेंट है।

पुरानी रिपोर्ट्स के अनुसार, रियलमी बैंड रियल-टाइम हार्ट रेट मॉनिटर करेगा। बैंड तीन कलर ऑप्शन में मिलेगा- येलो, ऑलिव ग्रीन और ब्लैक। इस स्मार्ट बैंड में कर्व्ड स्क्रीन मिलेगी।

कंपनी के सीईओ माधव सेठ के मुताबिक, यह फिटनेस बैंड लॉन्च के तुरंत बाद इच्छुक ग्राहकों के लिए Realme की 'हेट टू वेट' सेल में उपलब्ध करा दिया जाएगा।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Striking design
  • Decent selfie cameras
  • Good all-round performance
  • Solid battery life and quick charging
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
  • Somewhat bulky
  • Cameras could do better in low light
डिस्प्ले6.60 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 720जी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Impressive performance
  • Very good battery life
  • Clean UI
  • कमियां
  • Preinstalled bloatware
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो जी90टी
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा64-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
रिज़ॉल्यूशन1080x2400 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Realme 6, Realme 6 Pro, Realme Band, Realme India, Realme
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  2. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  3. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  4. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Samsung के इस फोन पर आई जबरदस्त छूट, मिल रहा ₹22 हजार सस्ता, ऐसे खरीदें
  6. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  7. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  9. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  10. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  11. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹60 हजार से भी कम में iPhone 17 Pro! दिवाली सेल से पहले यहां मिल रही है जबरदस्त डील
  2. MIVI One 5G पहला स्मार्टफोन 50 मेगापिक्सल कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. Xiaomi Watch S5 41mm, Band 11 लॉन्च, 150+ स्पोर्ट्स मोड्स के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. OnePlus N6 Lite vs Samsung Galaxy M17e 5G vs Realme P4 Lite 5G: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  5. Xiaomi ने लॉन्च किए 98-इंच तक के नए Mini LED TV मॉडल्स, गेमर्स के लिए भर-भर के फीचर्स, Supreme Edition भी आया
  6. Xiaomi Pad 9 और Pad 9 Pro हुए लॉन्च; पावरफुल प्रोसेसर, 11,000mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले का मिलेगा कॉम्बो
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: आज से इन 6 स्मार्टफोन पर मिलेगी Early Bird Deal, कीमत ₹8,999 से शुरू
  8. Mivi One 5G फोन भारत में आज होगा लॉन्च, ₹15 हजार से कम होगी कीमत! जानें और क्या-क्या मिलेगा
  9. Xiaomi 18 Pro Max हुआ लॉन्च, 2 डिस्प्ले के साथ मिलेगी 8500mAh की तगड़ी बैटरी और 200MP के 2 कैमरे
  10. Bank Strike 2026: 28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल, रविवार को खुलेंगी ब्रांच, जानें क्या रहेगा UPI और ATM का हाल?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »