Realme 5 और Realme 5 Pro आज होंगे भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Realme 5 और Realme 5 Pro को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। आइए अब आपको लाइव स्ट्रीम और संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।

Realme 5 और Realme 5 Pro आज होंगे भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

Realme 5 और Realme 5 Pro आज होंगे भारत में लॉन्च, यहां देखें लाइव स्ट्रीमिंग

ख़ास बातें
  • स्नैपड्रैगन 665 प्रोसेसर के साथ आ सकता है Realme 5
  • Realme 5 Pro में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद
  • रियलमी 5 प्रो चार रियर कैमरों के साथ आएगा
विज्ञापन
Realme 5 और Realme 5 Pro को आज भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने पुष्टि की है कि रियलमी 5 प्रो भारत में ऐसा पहला फोन होगा जो क्वाड रियर कैमरा सेटअप से लैस होगा और इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने भी हाल ही में खुलासा किया है कि नई सीरीज़ की भारत में शुरुआती कीमत 10,000 रुपये से कम होगी। रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो की उपलब्धता और अन्य जानकारी से पर्दा आज इवेंट के दौरान ही उठेगा। इवेंट की शुरुआत दोपहर 12.30 बजे होगी। आइए अब आपको लाइव स्ट्रीम और संभावित स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी देते हैं।
 

Realme 5, Realme 5 Pro लॉन्च इवेंट का समय, लाइव स्ट्रीमिंग लिंक और कीमत (उम्मीद)

रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो का लॉन्च इवेंट दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा। इवेंट की लाइव स्ट्रीमिंग कंपनी के YouTube चैनल पर होगी। हमने खबर के बीच में लिंक को ऐम्बेड किया है, इवेंट शुरू होने के बाद आप वीडियो में दिए प्ले बटन पर क्लिक कर इवेंट देख पाएंगे।

इवेंट के दौरान रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो की कीमत, कलर वेरिएंट और उपलब्धता की जानकारी से पर्दा उठाया जाएगा। जैसा कि हमने आपको बताया कि कंपनी के सीईओ माधव सेठ ने हाल ही में बताया था कि नई सीरीज़ की भारत में शुरुआती कीमत 10,000 रुपये से कम होगी।

 

Realme 5, Realme 5 Pro specifications

रियलमी 5 और रियलमी 5 प्रो में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 5,000 एमएएच की बैटरी और क्वाड कैमरा सेटअप होगा। रियलमी 5 प्रो में 48 मेगापिक्सल का Sony IMX586 प्राइमरी सेंसर है। 119 डिग्री वाइड-एंगल लेंस के साथ सेकेंडरी सेंसर, सुपर मैक्रो लेंस के साथ तीसरा सेंसर के अलावा पोर्ट्रेट लेंस दिया जाएगा। रियलमी 5 में 16 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर होगा और बाकी के तीन रियर कैमरे रियलमी 5 प्रो के समान हो सकते हैं।

गीकबेंच के मुताबिक, रियलमी 5 प्रो में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर के साथ 8 जीबी रैम है। यह चौंकाने वाली जानकारी है, क्योंकि अब तक रियलमी के इस फोन में स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा थी। फोन का 6 जीबी रैम वेरिएंट भी उतारा जा सकता है। दूसरी ओर, रियलमी 5 गीकबेंच लिस्टिंग इस बात का संकेत देती है कि फोन में स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट के साथ 4 जीबी रैम है।
 
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Good build quality, striking looks
  • Very good battery life
  • Useful additional cameras
  • Efficient processor
  • कमियां
  • No fast charging
  • Weak low-light camera performance
  • Slightly heavy
डिस्प्ले6.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता5000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Looks good, easy to handle
  • Strong overall performance
  • Impressive photo quality in daylight
  • Very fast charging
  • कमियां
  • Average battery life
  • Camera app UI needs improvement
डिस्प्ले6.30 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712
फ्रंट कैमरा16-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता4035 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 Pie
रिज़ॉल्यूशन1080x2340 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने लॉन्च किया Qore View फिटनेस बैंड, 30 दिन बैटरी चलने का दावा
  2. OnePlus 16T में हो सकता है नया चिपसेट, 6.3 इंच डिस्प्ले
  3. 11,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Honor X80 Pro Max, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Infinix Note 60 Pro Pininfarina Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  5. न कंप्रेसर होगा, न गैस! चुंबक से चलेंगे फ्रिज और AC, जानें क्या है मैग्नेटिक कूलिंग तकनीक
  6. Oppo Find N7 हो सकता है कंपनी का पहला वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन
  7. Tecno Camon Slim हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5600mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  8. Coolpad Cool 80 हुआ लॉन्च: जानें 90Hz डिस्प्ले, 128GB स्टोरेज वाले बजट फोन की कीमत
  9. Xiaomi 18 Pro में प्राइवेसी प्रोटेक्शन फीचर के साथ मिल सकता है 2K डिस्प्ले
  10. BSNL यूजर्स की हुई मौज! इन रिचार्ज प्लान्स पर मिल रहा एक्स्ट्रा डेटा, ऑफर 30 जून तक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »