Realme 2 होगा 28 अगस्त को लॉन्च

Realme 2 भारत में 28 अगस्त को लॉन्च होगा। रियलमी ने कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी है।

Realme 2 होगा 28 अगस्त को लॉन्च
ख़ास बातें
  • डिस्प्ले नॉच और डायमंड कट बैक डिजाइन के साथ आ सकता है Realme 2
  • Realme 2 लॉन्च इवेंट के लिए कंपनी ने भेजे मीडिया इनवाइट
  • रियलमी 2 की कीमत और उपलब्धता से नहीं उठा पर्दा
विज्ञापन
हैंडसेट निर्माता कंपनी Oppo का सब-ब्रांड Realme भारत में अपना दूसरा स्मार्टफोन अगले सप्ताह लॉन्च करेगा। Realme 2 भारत में 28 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने नई दिल्ली में आयोजित रियलमी 2 लॉन्च इवेंट के लिए मीडिया इनवाइट भेज दिए हैं। Realme ने अपने नए हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं दी है। याद करा दें कि रियलमी ने भारत में मई 2018 में अपना बजट स्मार्टफोन Realme 1 लॉन्च किया था। कंपनी ने पिछले हफ्ते रियलमी 2 की टीजर इमेज को जारी किया था। Realme की वेबसाइट पर टीजर का टाइटल 'A Notch Above' था।

टीजर से पता चला है कि Realme 1 की तरह रियलमी 2 भी डिस्प्ले नॉच और डायमंड कट बैक डिजाइन के साथ आएगा। Realme 2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप और बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। कंपनी की वेबसाइट पर रियलमी 2 की टीजर इमेज के बाद वेबसाइट GSMArena की रिपोर्ट से Realme 2 के रिटेल बॉक्स की तस्वीर सामने आई थी। टीजर इमेज और रिटेल बॉक्स की तस्वीर के अलावा Realme 2 को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। गौरतलब है कि रियलमी 1 को भारत में इस साल के शुरुआत में लॉन्च किया गया था।

Realme 1 की भारत में कीमत 8,990 रुपये है। इस कीमत में आपको 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 10,990 रुपये है। 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 13,990 रुपये है। Realme 1 स्मार्टफोन में 6 इंच का फुल एचडी+ डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 84.75% है। Realme 1 में काम करता है ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी60 प्रोसेसर, जिसकी सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2 गीगाहर्ट्ज़ है। पावरबैक के लिए 3410 एमएएच की बैटरी दी गई है। Realme 1 में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एलईडी फ्लैश के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। कैमरे को मदद मिलेगी एआई ब्यूटी 2.0 फीचर की, जिसके यूज़र को बेहतर अनुभव देने का दावा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Realme 2, Realme 2 India Launch, Realme 1, Oppo
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ड्राइव में Google Maps की आवाज म्यूजिक को बार-बार रोकती है? ऐसे करें फिक्स
  2. iPhone से एंड्रॉयड में WhatsApp चैट कैसे करें ट्रांसफर, जानें पूरी प्रक्रिया
  3. Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R vs Vivo X200 FE: खरीदने के लिए कौन सा रहेगा बेस्ट?
  4. Nothing Phone 4a पर मिल रहा गजब डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कैसे खरीदें
  5. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला रैंक, Ola Electric को पीछे छोड़ा
  6. 365 दिनों तक डेली 2GB, अनलिमिटिड कॉलिंग, फ्री बेनिफिट्स वाला BSNL का धांसू प्लान
  7. Lava Bold N2 Pro 4G होगा 5000mAh बैटरी, 50MP कैमरा के साथ 31 मार्च को लॉन्च
  8. Lenovo के 60 घंटे चलने वाले ईयरबड्स, चार्जिंग केस में मिलता है डिस्प्ले, जानें कीमत
  9. 'एलियन' जैसा बर्ताव कर रहे धूमकेतु का नासा ने लगाया पता! जानें मामला
  10. Motorola Razr 70 Ultra का डिजाइन लीक, बड़ी बैटरी, 7 इंच डिस्प्ले से होगा लैस!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »