7,000mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Realme 16 5G, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,372 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 4,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 30 जनवरी 2026 17:43 IST
ख़ास बातें
  • इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6400 Turbo चिपसेट दिया गया है
  • Realme 16 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है
  • इस स्मार्टफोन को वियतनाम में लॉन्च किया गया है

इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है

बड़ी हैंडसेट कंपनियों में शामिल Realme ने Realme 16 5G को लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 Turbo का इस्तेमाल किया गया है। Realme 16 5G की 7,000 mAh की बैटरी 60 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन को वियतनाम में लॉन्च किया गया है। Realme 16 5G की डु्अल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। 

Realme 16 5G का प्राइस

इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट का प्राइस VND 1,14,90,000 (लगभग 40,800 रुपये) और 12 GB + 256 GB का VND 1,24,90,000 (लगभग 44,300 रुपये) का है। इसे White Swan और Black Cloud कलर्स में उपलब्ध कराया गया है। इस स्मार्टफोन को जल्द अन्य मार्केट्स में भी लॉन्च किया जा सकता है। 

Advertisement

Realme 16 5G के स्पेसिफिकेशंस, फीचर्स

इस स्मार्टफोन में 6.57 इंच फुल HD+ (1,080 x 2,372 पिक्सल्स) फ्लेक्सिबल AMOLED डिस्प्ले 120 Hz के रिफ्रेश रेट, 240 Hz के टच सैंपलिंग रेट और 4,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए DT Star D+ ग्लास प्रोटेक्शन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6400 Turbo है। इसमें Mali-G57 MC2 GPU दिया गया है। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलता है। 

Realme 16 5G की डु्अल रियर कैमरा यूनिट में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रोम कैमरा है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 50 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। इसकी कैमरा यूनिट पोट्रेट, सिनेमैटिक, डुअल-व्यू वीडियो और नाइट मोड्स को सपोर्ट करती है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 4G, 5G, Bluetooth, GPS, BeiDou, Wi-Fi और USB Type-C पोर्ट के विकल्प थे। इस स्मार्टफोन में सेंसर्स के तौर पर एंबिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कम्पास, एक्सेलरोमीटर, गायरोस्कोप और इंफ्रारेड कंट्रोल दिए गए हैं। इसमें सिक्योरिटी के लिए इन-डिस्प्ले अल्ट्रासॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर है। Realme 16 5G की 7,000 mAh की बैटरी 60 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इस स्मार्टफोन का साइज 158.30 x 75.13 x 8.10 mm और भार लगभग 183 ग्राम का है। 

Advertisement


 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Samsung ने लॉन्च किया नया फोन Galaxy Quantum 7, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. HMD 105 4G बजट फीचर फोन School Edition में लॉन्च, बच्चों के लिए खास कंट्रोल, IP54 रेटिंग
  2. आ गई चलती फिरती पवन चक्की, बैग में लगाकर फोन और लैपटॉप कर पाएंगे चार्ज, जानें क्या है Ventyra R1?
  3. 14 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Realme फोन! 6300mAh बैटरी
  4. Xiaomi भारत में ला रही 7,900mAh बैटरी वाला नया फोन, 45W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. Honor लाई सस्ता फोन Honor 600S 5G, 50MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP69K रेटिंग
  6. Tecno Spark Go 3 Pro भारत में लॉन्च, 13MP कैमरा, 5200mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹15,999 से शुरू
  7. चंद Views में करा रहा है मोटी कमाई! क्या है चीन का Bilibili ऐप और भारत में कब आएगा? यहां जानें सब कुछ
  8. Redmi Note 17 Pro का ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8340mAh बैटरी, IP66, IP68 रेटिंग
  9. H1N1 स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ा, अपने पास रखें ये गैजेट्स, बचाव में होगी मदद
  10. Samsung Galaxy S26 FE लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा के साथ, 4900mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.